
नई दिल्ली :दिल्ली में आयोजित दिल्ली खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कई मुकाबले सेमीफाइनल और फाइनल चरण तक पहुँचे, जिससे पूरे टूर्नामेंट में उत्साह और रोमांच का माहौल देखने को मिला।
दिल्ली खेल महाकुंभ का आयोजन राजधानी में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आज दिल्ली के विभिन्न खेल परिसरों में अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और दर्शकों का भी उत्साहजनक समर्थन देखने को मिल रहा है।

दिल्ली खेल महाकुंभ के अंतर्गत आज विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
बास्केटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले
इन मुकाबलों में एसआरसीसी और केएमसी के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें केएमसी ने 70–62 के स्कोर से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एसजीटीबी खालसा कॉलेज और हंसराज कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले
यह मुकाबले आज ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किये गए। जिसमें विभिन्न श्रेणियों के खिलाड़ी हिस्सा लिया।

फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले
यह मुकाबले भी आज आयोजित किए गए। ओपन कैटेगरी का एक सेमीफाइनल मैच मॉडर्न स्कूल, वसंत विहार और भारती पब्लिक स्कूल के बीच लोक विहार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा में दोपहर में खेला गया।
इसके अतिरिक्त ओपन कैटेगरी (मेंस फुटबॉल) के दो सेमीफाइनल मुकाबले कोहाट एन्क्लेव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा में आयोजित हुए। पहला मुकाबला वीएफसी और कोली एफसी के बीच खेला गया, जबकि दूसरा सेमीफाइनल द्वारका यूनाइटेड एफसी और स्पार्टन एफसी के बीच खेला गया।
दिल्ली खेल महाकुंभ के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखने योग्य है। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी इन मुकाबलों का आनंद लेने के लिए खेल परिसरों में पहुँच रहे हैं।
इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा और खेल मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा की दिल्ली में सरकार खेलों के ऐसे भव्य आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति रुचि पैदा करने के लिए समय समय पर आयोजित करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा की पिछली सरकारों ने दिल्ली में खेलों के प्रति अपनी अरुचि और लापरवाही दिखाई थी और खेलों के लिए दिया गया पैसा विज्ञापनों में इस्तेमाल किया गया था। लेकिन दिल्ली सरकार दिल्ली मे खेलों और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कई स्तरों पर कार्य कर रही है।

