जत्थेदार त्रिलोचन सिंह जी की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारे का आयोजन किया

Uncategorized

नई दिल्ली। नेशनल अकाली दल की ओर से जत्थेदार त्रिलोचन सिंह जी की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सदर बाजार स्थित कुतुब रोड पर श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जत्थेदार त्रिलोचन सिंह जी के बेटे व नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा, फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव, सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वरिंदर आर्य, सुनील पुरी बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों, समाजसेवियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लेकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर नेशनल अकाली दल एवं सदर बाजार बारी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने जत्थेदार त्रिलोचन सिंह जी के सामाजिक और धार्मिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों की स्मृति हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *