प्रहलादपुर में पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चलाया स्वच्छता अभियान…

Uncategorized

कुलवंत कौर की रिपोर्ट :-

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण’ के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दक्षिण दिल्ली पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला मैदान, वी.पी सिंह कैंप, पुल प्रह्लादपुर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कर श्रमदान किया।

इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कूड़ा ग्रस्त स्थलों पर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया, उन्होंने कहा स्वच्छता सिर्फ अपने घरों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हर व्यक्ति को अपने गली, मोहल्ले व क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार की 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया।

स्वच्छता अभियान में पूर्व पार्षद राजपाल पोसवाल (प्रह्लादपुर वार्ड), दक्षिणी दिल्ली भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं निगम प्रत्याशी मुंशीराम (प्रह्लादपुर वार्ड), अग्निदेव कामत, मिथुन शर्मा, सुरेश पिंडार, सुभाष, अभिलाष, अंकित गुप्ता, तुलसी प्रधान, फूल सिंह राजपूत, प्रमोद चैहान, मनीष अग्रवाल, सुमित बाथम, अभिषेक, रोहित यादव, अमित चैधरी, ओ.पी. शर्मा, अरविंद मास्टर, सुरेंद्र गुप्ता, जॉनी नागर, रोहताश चैहान सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *