गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बांग्ला साहिब गुरूद्वारे मे सिख साहित्य की लगी प्रदर्शनी,

Uncategorized

—कुलवंत कौर की रिपोर्ट :—

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा बंगला साहिब के सरोवर पर सिख साहित्य और चित्रों की प्रदर्शनी शुरू

10 नवंबर तक चलेगी प्रदर्शनी, संगतें दर्शन कर लाभ प्राप्त करें: कालका, काहलों, करमसर

नई दिल्ली, 1 नवंबर: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा बंगला साहिब जी के सरोवर के किनारे सिख साहित्य और चित्रों की प्रदर्शनी आज शुरू की गई। इस मौके पर गुरुद्वारा बंगला साहिब के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी रंजीत सिंह ने अरदास की, जिसके उपरांत प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका, महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार चेयरमैन जसप्रीत सिंह करमसर ने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ओर से हर साल गुरुपर्व के अवसर पर यह प्रदर्शनी आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य सिख संगत, विशेषकर सिख विद्यार्थियों को अपने साहित्य और समृद्ध विरसे (विरासत) से अवगत कराना है।

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में विश्व स्तर के प्रकाशकों की पुस्तकें शामिल की गई हैं। हर साल लाखों रुपये मूल्य की पुस्तकें यहाँ साहित्य प्रेमियों द्वारा खरीदी जाती हैं और आगे सिख संगत में वितरित भी की जाती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संगतें इस प्रदर्शनी को भी हर साल की तरह उत्साहपूर्वक समर्थन देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *