खालसा साजना दिवस व बैसाखी पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में सजा विशेष कीर्तन दरबार

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट :-

पश्चिमी दिल्ली के सरस्वती गार्डन स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में खालसा साजना दिवस एवं बैसाखी के पावन अवसर पर विशेष कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक समागम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु घर की हाजिरी भरी और कीर्तन का आनंद लिया।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह, जनरल सेक्रेटरी रविंदर पाल सिंह नागपाल, वाइस प्रेसिडेंट भूपिंदर सिंह भाटिया, कैशियर चरणजीत सिंह मक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विशेष रूप से बच्चों के लिए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लगभग 6 वर्ष से लेकर 16-17 वर्ष तक के बच्चों ने बड़े ही भावपूर्ण तरीके से कीर्तन और कविताओं के माध्यम से गुरबाणी का संदेश प्रस्तुत किया, जिसे संगत ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि खालसा साजना दिवस और बैसाखी का पर्व हमें गुरु साहिबान की शिक्षाओं पर चलने, सेवा, साहस और मानवता के मार्ग को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को अपनी संस्कृति और धर्म से जोड़ना बेहद आवश्यक है, ताकि वे एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।

इस अवसर पर नेशनल अकाली दल राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमीत सिंह को गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सरोपा देखकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।
अंत में गुरुद्वारा प्रबंधन ने सभी संगत का धन्यवाद किया और संगत में लंगर छका।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top