ओजोन फार्मास्यूटिकल्स ने देश के डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए शुरू की अनूठी पहल ‘ओजोन शील्ड’

Uncategorized

नई दिल्ली, 16 सितंबर 2026 : डॉक्टरों के साथ बढ़ती हिंसा, धमकी, उत्पीड़न और बेबुनियाद कानूनी मामलों को देखते हुए ओजोन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने ‘ओजोन शील्ड’ की शुरुआत की है। कंपनी के मुताबिक, यह किसी भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी की ओर से डॉक्टरों की सुरक्षा और कल्याण के लिए शुरू की गई अपनी तरह की पहली पहल है।

नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस पहल की शुरुआत डॉ. किरण बेदी (आईपीएस), पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में की।
ओजोन शील्ड के तहत मुश्किल परिस्थितियों में फंसे डॉक्टरों को सुरक्षा सहायता, कानूनी मदद और भावनात्मक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य ऐसे समय में डॉक्टरों के साथ खड़ा होना है, जब उन्हें ड्यूटी के दौरान हिंसा, धमकी या किसी कानूनी विवाद का सामना करना पड़े।

डॉक्टरों की सुरक्षा से जुड़ी चिंता को हाल ही में सामने आए आंकड़े भी दिखाते हैं। ऐम्स, सफदरजंग अस्पताल और वीएमएमसी के विशेषज्ञों द्वारा इस वर्ष 1,500 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों पर किए गए एक राष्ट्रव्यापी सर्वे में 78.4 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान धमकी मिलने की बात कही, जबकि 58.2 प्रतिशत ने अपने कार्यस्थल पर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं किया। कई मामलों में कानूनी कार्रवाई के बाद डॉक्टरों को अदालत से राहत भी मिलती है।

ओजोन शील्ड की जरूरत के बारे में बात करते हुए ओजोन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के संस्थापक और प्रबंध निदेशक सुभाष सहगल ने कहा, ” फार्मा उद्योग और डॉक्टर समाज की सेवा के लिए एक साथ काम करते हैं। जब डॉक्टर हिंसा या अनावश्यक कानूनी परेशानियों का सामना करते हैं, तो उनके साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है। ओजोन शील्ड का एकमात्र उद्देश्य ‘प्रोटेक्टिंग द प्रोटेक्टर्स’ है। हमारा मानना है कि किसी डॉक्टर का डर या मानसिक तनाव केवल उसका व्यक्तिगत नुकसान नहीं है, इसका असर पूरे समाज पर पड़ता है। डॉक्टरों ने समाज के लिए बहुत कुछ किया है और यह पहल मेडिकल बिरादरी के प्रति हमारी जिम्मेदारी और योगदान का एक छोटा प्रयास है।”

डॉ. किरण बेदी ने कहा “दूसरों की रक्षा करने वाले डॉक्टरों की कानूनी और सामाजिक सुरक्षा के लिए ‘ओजोन फार्मास्यूटिकल्स’ का आगे आना एक सच्चे नेतृत्व की पहचान है। संस्थापक सुभाष सहगल के इस विजनरी कदम और जागरूकता वर्कशॉप्स ने मेडिकल फ्रेटरनिटी को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके वास्तव में एक नया विश्वास और ताकत दी है।”

करीब तीन दशकों तक डॉक्टरों के साथ काम करने के अनुभव से इस पहल का विचार सामने आया। सुबाश सहगल के अनुसार, डॉक्टरों का पेशा कभी समाज में बेहद सम्मानित माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में डॉक्टरों को हिंसा, धमकी और उत्पीड़न जैसी स्थितियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

इसी सोच के तहत तैयार किया गया ओजोन शील्ड एक सुरक्षा, कानूनी और सलाहकारी सहायता तंत्र है। इसके तहत खतरे या डॉक्टर के साथ किसी तरह की बदसलूकी की स्थिति में व्यक्तिगत सुरक्षा सहायता, मेडिको-लीगल मामलों में कानूनी मदद और जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग के माध्यम से भावनात्मक सहयोग दिया जाएगा।
कंपनी की देशभर में मौजूद फील्ड टीम डॉक्टरों तक ओजोन शील्ड की जानकारी पहुंचा रही है। इसकी शुरुआत गायनेकोलॉजिस्ट यानी स्त्री रोग विशेषज्ञों से की जा रही है, जिसके बाद इसे अन्य चिकित्सा विशेषज्ञताओं तक ले जाने की योजना है।

डॉक्टर शील्ड व्हाट्सप्प चैट बॉट के जरिए भी इस पहल से जुड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें नाम, विशेषज्ञता, शहर और ओजोन नेटवर्क से जुड़ी कुछ सामान्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद कंपनी की स्थानीय टीम उनसे संपर्क करेगी।

ओजोन फार्मास्यूटिकल्स के सीईओ अनिल कोठियाल ने कहा, “डॉक्टर देश के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिस तरह एक सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाता है, उसी तरह डॉक्टर समाज की सेवा के लिए लगातार काम करते हैं। इसलिए उनके साथ खड़ा होना और व्यवस्था के साथ मिलकर उनका सहयोग करना हमारी जिम्मेदारी है।”

ओजोन शील्ड का उद्देश्य केवल जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों को सहायता देना नहीं है। कंपनी के अनुसार, इस पहल के जरिए समाज में डॉक्टरों के प्रति सम्मान और उनकी भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए भी बातचीत और जानकारी साझा की जाएगी। सुभाष सहगल के मुताबिक, इस पहल का सबसे बड़ा उद्देश्य यही है कि ऐसी स्थिति कभी आए ही नहीं जब किसी डॉक्टर को ओजोन शील्ड की मदद लेने की जरूरत पड़े।

ओजोन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के बारे में
1991 में सुभाष सहगल द्वारा स्थापित ओजोन फार्मास्यूटिकल्स एक फार्मुलेशन आधारित फार्मास्यूटिकल कंपनी है। कंपनी 14 चिकित्सीय क्षेत्रों में काम करती है और भारत तथा नेपाल में 1,00,000 से अधिक डॉक्टरों तक पहुंच रखती है। कंपनी की विनिर्माण इकाइयां बद्दी और गुवाहाटी में हैं। ओजोन फार्मास्यूटिकल्स, ओजोन ग्रुप का हिस्सा है, जिसके कारोबार में ओजोन आयुर्वेदिक्स, ओजोन प्रोफेशनल रेंज, फार्मास्यूटिकल्स, स्किल डेवलपमेंट, वेलनेस और अंतरराष्ट्रीय कारोबार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *