महिला क्रिकेट से प्रेरित होकर, दिल्ली की युवा लड़कियां हिमालय के ‘1derWoman’ प्रोजेक्ट के माध्यम से क्रिकेट के अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ी

दिल्ली, जून 2026। जैसे-जैसे महिलाओं का क्रिकेट पूरे भारत में नई पीढ़ी को प्रेरित कर रहा है, दिल्ली की युवा लड़कियों को ‘1derWoman क्रिकेट स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के लिए चुना गया है। यह हिमालया वेलनेस की एक पहल है, जो उभरती हुई प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को कोचिंग, प्रशिक्षण और आवश्यक क्रिकेट उपकरणों के लिए सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
आज, महिला टी-20 विश्व कप के दौरान देशभर में महिला क्रिकेट को अभूतपूर्व पहचान मिल रही है और देश भर की लाखों युवा लड़कियां इससे प्रेरित हो रही हैं। हिमालया वेलनेस ने 1derWoman क्रिकेट स्कॉलरशिप प्रोग्राम के 100 विजेताओं की घोषणा की हैं, इसके तहत दिल्ली की 12 बालिकाओं का भी चयन किया गया है।
भारत में महिला क्रिकेट को आज जितनी व्यापक पहचान और लोकप्रियता प्राप्त है, उतनी पहले कभी नहीं रही। खचाखच भरे स्टेडियम और रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों से लेकर नई पीढ़ी की युवा लड़कियों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों में रोल मॉडल मिलने तक, यह खेल अभूतपूर्व स्तर पर प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। फिर भी, बड़ी संख्या में लड़कियों के लिए यह प्रेरणा अक्सर वहीं तक सीमित रह जाती है और उनका सफर आगे नहीं बढ़ पाता ।
भारत में महिला क्रिकेट लगातार पूरे भारत मे दर्शकों को आकर्षित करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इसी बीच हिमालया वेलनेस ने आज ‘1derWoman क्रिकेट स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित प्रतिभागियों में दिल्ली की युवा बालिकाएं भी शामिल हैं। भारत में महिला क्रिकेट आज जब खचाखच भरे स्टेडियमों, बढ़ती दर्शक संख्या और नए-नए रोल मॉडल्स के कारण अभूतपूर्व व्यूअरशिप (दृश्यता) हासिल कर रहा है, ऐसे में पहले से कहीं अधिक युवा लड़कियां इस खेल को एक गंभीर पेशेवर विकल्प के रूप में अपनाने की ओर अग्रसर हैं। फिर भी, कईयों के लिए महत्वाकांक्षा से अवसर तक का रास्ता चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
1derWoman प्रोजेक्ट के माध्यम से हिमालया का उद्देश्य इस अंतर को कम करना है, ताकि सीखने, मार्गदर्शन और सहयोग तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित की जा सके।
यह समझते हुए कि प्रतिभा को निखारने के लिए अक्सर समर्थन, मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता होती है, इस बात को ध्यान में रखते हुए हिमालया वेलनेस ने 1derWoman प्रोजेक्ट को एक डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है, जो क्रिकेट-आधारित शिक्षण, मेंटरशिप, आत्मविश्वास निर्माण और व्यक्तिगत विकास को एकीकृत रूप में प्रदान करता है।
10–15 वर्ष की बालिकाओं के लिए तैयार इस मंच के माध्यम से प्रतिभागियों को महिला क्रिकेट की प्रतिष्ठित खिलाड़ियों से सीखने का मिलता है, साथ ही उनको खेल संबंधी आकांक्षाओं को साकार करने के लिए आवश्यक कौशल, अनुशासन और मानसिकता विकसित करने का अवसर मिलता है।
विशेष रूप से, यह प्रोजेक्ट युवा लड़कियों के सामने आने वाली वास्तविक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। क्रिकेट कौशल के अलावा इसके मॉड्यूल आत्मविश्वास बढ़ाने, अनुशासन विकसित करने, शिक्षा और खेल के बीच संतुलन स्थापित करने तथा एक सुव्यवस्थित मार्ग तैयार करने पर केंद्रित हैं, जो प्रतिभागियों को प्रेरणा से अवसर की ओर बढ़ाता है। एक ही मंच पर शिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराकर हिमालया ने युवा महिला क्रिकेटरों के लिए सफलता का मार्ग अधिक सुलभ और व्यावहारिक बनाने का प्रयास किया है।
इस उपलब्धि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए हिमालया वेलनेस कंपनी के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन के बिजनेस डायरेक्टर राजेश कृष्णमूर्ति ने कहा, “हिमालय में हमारा मानना है कि सार्थक प्रभाव तब पड़ता है जब प्रेरणा के साथ अवसर भी मिलता है। महिला क्रिकेट आज भारत की युवा बेटियों के लिए आकांक्षाओं का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। 1derWoman के माध्यम से हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसा मंच तैयार करना था जो युवा लड़कियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए वास्तविक और व्यवहारिक अवसर प्रदान करे। ये 100 छात्रवृत्तियां युवा एथलीटों के लिए केवल वित्तीय सहायता नहीं हैं, बल्कि प्रतिभा, विश्वास और भविष्य की संभावनाओं में हमारे भरोसे का प्रतीक हैं।”
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए हिमालया वेलनेस की मार्केटिंग डायरेक्टर (ब्यूटी एंड पर्सनल केयर) रागिनी हरिहरन ने कहा, “आज ब्रांड्स के पास ऐसी पहल और मंच बनाने का अवसर है जो लोगों के जीवन में वास्तविक और ठोस बदलाव लाकर संस्कृति में सार्थक योगदान दे सकें। 1derWoman के माध्यम से हमारा उद्देश्य सिर्फ महिला क्रिकेट का उत्सव मनाना नहीं था, बल्कि इसमें अधिक से अधिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। यह प्रोजेक्ट प्रेरणा को क्रियान्वयन में और आकांक्षाओं को अवसरों में बदलने के लिए बनाया गया है। इन 100 युवा प्रतिभाओं का सम्मान इस बात का प्रमाण है कि जब प्रतिभा को उचित अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग मिलता है, तो वह नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है।”
इस कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर से 100 बालिकाओं का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। उनमें से, दिल्ली एनसीआर की 12 युवा लड़कियाँ खिलाड़ियों की एक नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो क्रिकेट को अपनाकर अपनी आकांक्षाओं को वास्तविकता के और करीब ले जा रही हैं। विभिन्न पृष्ठभूमियों और सपनों से जुड़ी इनकी यात्राएँ पूरे क्षेत्र में महिला क्रिकेट की बढ़ती गति और अवसरों तक बेहतर पहुँच बनाने के महत्व को दर्शाती हैं।
1derWoman क्रिकेट स्कॉलरशिप के माध्यम से कोचिंग, प्रशिक्षण और उपकरणों के लिए वित्तीय सहायता मिलती है, इससे उन कई सामान्य बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है जिनका सामना क्रिकेट में आगे बढ़ने वाली युवा लड़कियों को करना पड़ता है। ये छात्रवृत्तियाँ न केवल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई हैं, बल्कि सीखने, मार्गदर्शन और विकास के अवसर उपलब्ध कराकर खेल में दीर्घकालिक भागीदारी को भी प्रोत्साहित करती हैं।
1derWoman Project युवा लड़कियों में आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की हिमालया की व्यापक प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। जब भारत महिला क्रिकेट की वैश्विक उपलब्धियों का उत्सव मना रहा है, तब दिल्ली की ये छात्रवृत्ति प्राप्त खिलाड़ी उस भविष्य का प्रतिनिधित्व करती हैं जो भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
क्योंकि हर खिलाड़ी की शुरुआत एक सपने से होती है, लेकिन वास्तविक प्रगति तब शुरू होती है जब उस सपने को अवसर मिलता है।

