
इस बाल दिवस पर, किडज़ानिया ने कल्पनाशील शिक्षा को ज्यादा पहुंचनीय बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। किडज़ानिया के इस मोबाइल-फर्स्ट वैब ऐक्सपीरियंस के माध्यम से पूरे भारत में बच्चे करियर के विकल्पों का जायज़ा ले सकते हैं, अपनी अभिरुचियों को जान सकते हैं और अपने लिए उपयुक्त व्यवसाय तलाश सकते हैं।
नई दिल्ली/एनसीआर और मुंबई, 18 नवंबर 2026: इस बाल दिवस पर, किडज़ानिया इंडिया ने बचपन, जिज्ञासा और कल्पना के उत्सव को अपने पार्कों से परे तक पहुंचाने की घोषणा की है और इसके लिए रोलप्लेयर्ज़ (RoleplayerZ) लॉन्च किया गया है। यह एक एआई चालित, वैब आधारित डिस्कवरी टूल है जो बच्चों को अलग-अलग व्यवसायों को एक्सप्लोर करने और अपनी रुचि के अनुसार भूमिकाएं खोजने में मदद करता है।
एक इंट्रैक्टिव क्विज़ और एआई-पावर्ड रिकमेन्डेशन के ज़रिए, बच्चे ऐसे प्रोफेशन खोज सकते हैं जो उनकी पसंद और पर्सनैलिटी से मेल खाते हों, जिससे उन्हें किडज़ानिया में कई संभावनाओं की एक झलक मिले।
एक मज़ेदार और दिलचस्प डिस्कवरी ऐक्सपीरियेंस के तौर पर डिज़ाइन किया गया, RoleplayerZ का मकसद औपचारिक करियर मार्गदर्शन के बजाय जिज्ञासा व कल्पना को जागृत करना है। एक वैब आधारित प्लैटफॉर्म के तौर पर, यह किडज़ानिया इंडिया की ऐक्सपीरिएंशियल लर्निंग फिलॉसफी को इसके पार्कों की भौतिक उपस्थिति से परे लेकर जाता है, जिससे रोल-प्ले पूरे भारत में बच्चों व उनके परिवारों की पहुंच में आ जाए।
इस प्लैटफॉर्म की एक विशेषता Zuper Reveal है, यह एक ऐसा फीचर है जिससे यूज़र्स अपनी फोटो अपलोड कर सकते हैं और खुद को एक प्रोफेशनल अवतार में बदल सकते हैं। इससे बच्चों को खुद को अलग-अलग व्यावसायिक भूमिकाओं में देखने का मौका मिलता है। यूज़र्स को एक कूपन कोड भी मिलता है जिसे किडज़ानिया पर विज़िट के दौरान रिडीम किया जा सकता है।
इस लॉन्च पर किडज़ानिया इंडिया के तरनदीप सिंह सेखों ने कहाः
’’रोल-प्ले हमेशा से किडज़ानिया के दिल में रहा है। हमारा मानना है कि बच्चे सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब उन्हें खुद से चीज़ें ऐक्सप्लोर करने, ऐक्सपेरिमेंट करने और डिस्कवर करने की आज़ादी होती है।
RolePlayerZ के साथ, हम उस अनुभव को अपने पार्कों से आगे ले जा रहे हैं और रोल-प्ले की दुनिया को परिवारों के करीब ला रहे हैं, चाहे वे कहीं भी हों। यह बच्चों को अलग-अलग प्रोफेशंस को ऐक्सप्लोर करने, नई चीज़ें आज़माने और ऐसी संभावनाओं को खोजने का मौका देता है जिनके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।
इस बाल दिवस के अवसर पर, यह बच्चों को खेल-खेल में सीखने, उनकी जिज्ञासा जगाने और खोज करते रहने के लिए और मौके देने का हमारा तरीका है।
हमारा व्यापक दृष्टिकोण परिवारों के लिए एक ज्यादा कनेक्टेड किडज़ानिया ऐक्सपीरियंस बनाना है, चाहे वह हमारे पार्क के अंदर हो या बाहर।’’
RolePlayerZ एक वैब आधारित प्लैटफॉर्म है जिसे कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है। बच्चे और परिवार पर इस एक्सपीरियंस को एक्सेस कर सकते हैं। [https://www.kidzaniaindia.com/]
