
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पुनर्जन्म कामाख्या बाबा ने उधयनिधि स्टालिन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कामाख्या बाबा ने उधयनिधि स्टालिन को आडो हाथों लेते हुए कहा कि उधयनिधि स्टालिन ने सनातन का अपमान किया और उन्होंने सनातन धर्म को डेगू, मलेरिया कोरोना की तरह बीमारी बताया और सनातनियों की आस्था पर गंभीर चोट किया। पुनर्जन्म कामाख्या बाबा ने कहा कि उधयनिधि स्टालिन एक नास्तिक नेता है और सनातन विरोधी है। इसके पूर्व के बयान भी सनातन और हिंदुओं के विरोध में हैं। यह मुस्लिम और मौका परस्त राजनीति करता है और हिंदुओं को नीचा दिखाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है। ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। कामाख्या बाबा ने कहा कि उधयनिधि स्टालिन एक मानसिक रोगी है जिसे इस्लाम से प्रेम और सनातन से दुश्मनी है।उधयनिधि स्टालिन का नाम बदलकर कोई मुस्लिम नाम रखने की आवश्यकता है। पुनर्जन्म कामाख्या बाबा ने कहा कि यदि उधयनिधि स्टालिन ने सामूहिक रूप से सनातनियों से माफी नहीं मांगी तो इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा और इसके खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन होगा।

