आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने लॉन्च किए 25 नए इनोवेटिव इंश्योरेंस सॉल्यूशन

Uncategorized


हेल्थ, मोटर, होम, ट्रैवल और कमर्शियल इंश्योरेंस से जुड़े नए प्रोडक्ट और फीचर्स लॉन्च
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी निजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने अपनी सिल्वर जुबली (25वीं वर्षगांठ) के मौके पर अलग अलग इंश्योरेंस कैटेगरी में 25 नए इनोवेटिव सॉल्यूशन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक ही दिन में सबसे ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च करने का अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले कंपनी ने एक दिन में 14 लॉन्च किए थे, जबकि इस बार 25 नए इनोवेशन पेश किए गए हैं। इनमें 5 ऐसे सॉल्यूशन भी शामिल हैं, जो इंश्योरेंस इंडस्ट्री में पहली बार लाए गए हैं। कंपनी का कहना है कि ये सभी नए सॉल्यूशन ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, ताकि इंश्योरेंस लेने से लेकर क्लेम सेटलमेंट तक का पूरा अनुभव ग्राहकों के लिए आसान, तेज और बेहतर बनाया जा सके।

पिछले 25 साल में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों के साथ खुद को लगातार बेहतर बनाया है। कंपनी ने इंश्योरेंस को सिर्फ आर्थिक सुरक्षा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसकी भूमिका को और व्यापक बनाया है। इस मौके पर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव मंत्री ने कहा कि ‘पिछले 25 साल से आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की सोच बहुत साफ रही है कि हम अपने ग्राहकों से किए गए हर वादे को निभाने के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहें और आने वाले कल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार नए इनोवेशन करते रहें। उन्होंने आगे कहा कि हमारी 25वीं वर्षगांठ के इस खास मौके पर मैं हमारे सभी हितधारकों यानी ग्राहक, पार्टनर्स, कर्मचारियों, शेयरधारकों और रेगुलेटर्स का उनके भरोसे और लगातार मिले सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं। इस ऐतिहासिक अवसर पर हमने अपने ग्राहकों से किए गए वादों को फिर से दोहराने का फैसला किया है। इसी के तहत हमने 25 नए और इनोवेटिव सॉल्यूशन लॉन्च किए हैं। ये नए प्रोडक्ट और सुविधाएं ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद करेंगी और इंश्योरेंस को पहले से ज्यादा पर्सनलाइज्ड, उपयोगी और भविष्य के लिए तैयार बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *