आईटीपीओ ने भारत मंडपम में ध्वजारोहण समारोह के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Uncategorized

आईटीपीओ परिवार में देशभक्ति के जोश और उत्साह के बीच अध्यक्ष एंबेस्डर जावेद अशरफ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइज़ेशन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में देशभक्ति के जोश और उत्साह के वातावरण में भारत का 80वां स्मृतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह के साथ मनाया।

आईटीपीओ के अध्यक्ष एंबेस्डर जावेद अशरफ ने आईटीपीओ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह पूरे प्रोटोकॉल के साथ आयोजित किया गया, जिसमें आईटीपीओ में तैनात सीआईएसएफ की टुकड़ी ने औपचारिक सम्मान दिया। इसके बाद मार्च पास्ट्र और राष्ट्रगान हुआ, जिससे इस अवसर की गरिमा और गंभीरता बनी रही।

आईटीपीओ परिवार में स्वतंत्रता दिवस का जोश और उत्साह साफ दिख रहा था; अधिकारी पूरे उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ समारोह में शामिल हुए। इस आयोजन में एकता, देशभक्ति और प्रतिबद्धता की सामूहिक भावना दिखाई दी, जो इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसर के जश्न की विशेषता थी।

इस मौके पर बोलते हुए, आईटीपीओ के अध्यक्ष एंबेस्डर जावेद अशरफ ने इस दिन के महत्व पर बात की और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना के साथ भारत के व्यापार और उद्यम इकोसिस्ट्म को मजबूत करने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

एंबेस्डर जावेद अशरफ, अध्यक्ष, आईटीपीओ ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि “स्वतंत्रता ने हमें अपनी किस्मत खुद तय करने की आज़ादी दी है, आज, हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम एक मज़बूत, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भारत का निर्माण करें। आईटीपीओ अपनी विरासत को आगे बढ़ाने और भारतीय उद्यमों को सशक्त बनाकर इस यात्रा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी कि भारतीय व्यवसायों की ताकत देश और दुनिया के हर कोने तक पहुँचे।”

आईटीपीओ के बारे में: इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइज़ेशन अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने, निर्यात को आसान बनाने और वैश्विक व्यापार साझेदारी विकसित करने के लिए भारत सरकार की प्रमुख संस्था है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्यरत और नई दिल्ली के मशहूर भारत मंडपम में स्थित आईटीपीओ ने 1972 से भारत के वैश्विक व्यापार को बढ़ावा दिया है। यह निर्यातकों को सशक्त बनाता है, एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों से जोड़ता है और विश्व मंच पर भारत के व्यापार की कहानी को प्रस्तुत करता है। मिनी-रत्म श्रेणी-1 की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, आईटीपीओ हर साल 100 से ज़्यादा देशों में 70 से अधिक व्यापारिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे अरबों का निर्यात व्यापार होता है और लाखों खरीदार-विक्रेता आपस में जुड़ पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *