अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय पात्र कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

Uncategorized

नई दिल्ली, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने केंद्रीय रसोईघर के निकट एक पार्क में योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर के पांचों अक्षय पात्र रसोईघरों के 70 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग सत्र का संचालन गंगा प्रसाद शर्मा, सौरभ गोयल, शिवानी यादव, निशा गोयल एवं मेघाश्री ने किया। प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।

अक्षय पात्र फाउंडेशन के अधिकारियों ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के लिए फाउंडेशन समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न रसोईघरों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न रसोईघरों से कुल 70 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इनमें रूपेन्द्र शर्मा, मदन भारद्वाज, रोहित अग्रवाल, मोहित कुमार, तुषार कौशिक, दीपक कुमार मिश्रा, रवि, अंजेश कुमार सिंह, कैलाश सिंह, करण भाटिया, राहुल कुमार, अभिषेक बंसल, जितेन्द्र सैनी, रणबीर सिंह, सुनील पायल, धर्मेन्द्र, आकाश दीप, अखिलेश धीमान, नरेन्द्र शर्मा, गौरव, सतीश कुमार, राजू प्रजापति, पवन कुमार, शेर सिंह, परमानन्द, मयंक कुमार, मनोज कोहली, विवेक कुमार, पप्पू मंगर, शीतल कुमार, संजीत कुमार, आशु सिंह शेखावत, ललित, अमन कुमार, विजय गौर, नारायण, उमेश, दिनेश, बिपिन कुमार राव, संजीत यादव, विनायक गौर, बिनोद यादव, ब्रज गोपाल, रणवीर, मनीष कुमार, अमृत प्रभात पांडेय, अंसू सिंह, सुमित नागर, दुर्गेश कुमार शुक्ला, कपिल राघव, भीष्म कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज, कमल तिवारी, श्रद्धा मिश्रा, डॉली झा, तुषार बंसल, दिनेश सिंह, रामपाल शर्मा, सचिन भोला, अनिकेत तिवारी, दिगपाल, चन्द्रपाल तथा सुजीत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *