स्ट्रीट फ़ूड मे जायेके का अलग स्वाद देखने को मिलता हैं, देश भर से आए स्ट्रीट वेंडरो के लजीज भोजन।

नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल की हुई भव्य शुरुआत
राजधानी दिल्ली में स्ट्रीट फूड फेस्टिवल
देश भर से आए स्ट्रीट वेंडरो का लजीज आईटम
कैलाश खेर और युहानी विधार्थी के गानों पर झुम रहे है लोग।

अगर आप स्ट्रीट फूड के खाने के शोकिन है तो आप सीधा चले जाइये दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडिम में,जी हां देश भर के सड़कों पर आप जितने भी नास्ते और खाने पीने का आइटम देखते है वह आपको जवाहर लाल स्टेडिम में देखने को मिल जाएगा। आपको बता दे कि नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया राष्ट्रीय स्ट्रीट फूड महोत्सव के 12वें संस्करण का आयोजन कर रहा है.दिल्ली मे आयोजित यह स्ट्रीट फूड फेस्टिवल कला,सस्कृति और स्वाद का बेहतरीन संगम लेकर के आया है।

इस फेस्टविल को आयोजित करने वाले आद्दा कौशल ट्रस्ट की बिमला कुमारी ने कहा कि आज देश में स्ट्रीट फूड ने अपना बाजार बना लिया है। सभी वर्ग के लोग और सभी उम्र के लोग स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हुए दिख जाएगे। अगर बात करे बिहार में तो सभी चौक चौराहे पर लिट्टी चोखा बिकता हुआ देखा जा सकता है। ठीक उसी तरह से एक राज्य से दूसरे राज्य के लोग यह जानने के लिए उत्सुक होते है कि देश के अलग- अलग राज्यों का स्ट्रीट फूड कैसा होता होगा। इसी के मद्देनजर ऐसी फेस्टिवल आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। इस फेस्टिवल में घर की बनाई हुई सामन यानी फिफ्ट आइटम हैंडीक्राफ्ट के सामान को भी बेचा जा रहा है। एक स्टाल पे मौजूद शारदा सूर्यवंशी,सविता वावरे और मौली ने बातचीत में बताया कि इस फेस्टिवल ने हम जैसे गृहनियों को एक मंच दिया है कि अगर आपके अंदर कला है तो उस कला का इस्तेमाल तो आप कर ही सकते है,इसे आप बेचकर पैसा भी कमा सकते है। आपको बता दे कि यह स्ट्रीट फेस्टिवल (मेला) तीन दिनों तक चलेगा। इस फेस्टिवल में श्रीलंका की मशहूर पॉप सिंगर युहानी विधार्थी,भारतीय सिंगर कैलाश खेर भी अपनी गायकी से सबको रिझाने वाले है। यानी लजीज स्ट्रीट फूड के साथ आप अपने संगीत का भी आनंद ले सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top