
LSR College से फ्रैंक एंथनी स्कूल तक SARDAR@150 UNITY MARCH — राष्ट्र की एकता एवं संगठन का सशक्त संदेश
दिनांक 21 नवम्बर 2025 को LSR College, Delhi University से फ्रैंक एंथनी स्कूल तक भव्य रूप से आयोजित SARDAR@150 UNITY MARCH के माध्यम से राष्ट्र की अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कॉलेज के उत्साही विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ निकले इस मार्च ने राष्ट्र की एकता, समरसता और संगठन की अदम्य शक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने सरदार पटेल जी के आदर्श — राष्ट्र प्रथम, संगठन की मजबूती और दृढ़ नेतृत्व — को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी ने की।
इस अवसर पर नई दिल्ली जिलाध्यक्ष श्री रवीन्द्र चौधरी जी, मालवीय नगर विधायक श्री सतीश उपाध्याय जी, आर के पुरम विधायक श्री अनिल शर्मा जी, ग्रेटर कैलाश विधायक श्रीमती शिखा राइ जी, कस्तूरबा नगर विधायक श्री नीरज बैसोया जी, डीएम श्री सर्वण बगड़िया जी, तथा निगम पार्षदगण श्री धर्मवीर सिंह जी, श्रीमती अनिता बैसोया जी एवं श्री शरद कपूर जी सहित बड़ी संख्या में छात्राओं, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।
मार्च के सफल आयोजन के साथ सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है, और यही मार्ग भविष्य की शक्ति बनेगा।
