
Bansi lal Riport:-
दिल्ली को भाजपा और आम आदमी पार्टी की झूठ, धोखा और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्त बनाने के लिए निगम चुनावों में 30 नवम्बर को वोट देते वक्त दिल्लीवासी जानलेवा प्रदूषण, बदहाल सड़कें, परिवहन व्यवस्था, कानून व्यवस्था और महिलाओं को 2500 रुपये मासिक, 500 रुपये में सिलेंडर और होली दीवाली मुफ्त सिलेंडर देने के धोखे को ध्यान में रखकर कांग्रेस के हाथ का बटन दबाएं।– देवेन्द्र यादव
कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने 15 वर्षों के शासन में दिल्ली को विकसित और विश्वस्तरीय शहर बनाया, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने 12 वर्षों के भ्रष्टाचारी शासन ने स्वर्ग जैसी दिल्ली को नर्क बनाकर रख दिया।– देवेन्द्र यादव
नई दिल्ली, 28 नवम्बर, 2025 – आज कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने निगम उपचुनाव वाले 12 वार्डों में 30 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए दिल्लीवालों से अपील करते हुए कहा कि यदि दिल्ली को झूठ, फरेब, लालच, धोखा और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्त बनाना चाहते हो, तो भाजपा और आम आदमी पार्टी झूठे वादो, जानलेवा प्रदूषण, दूषित जल, टूटी सड़कें, बदहाल परिवहन व्यवस्था और ध्वस्त कानून व्यवस्था जैसी मौजूदा परेशानियों और 2500 रुपये मासिक, 500 रुपये में सिलेंडर और होली दीवाली मुफ्त सिलेंडर देने के धोखे पर ध्यान केन्द्रित कर कांग्रेस के हाथ के बटन को दबाकर सभी 12 वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस द्वारा स्वर्ग बनाई दिल्ली को आम आदमी पार्टी और भाजपा द्वारा नर्क बनाने का एक वीडियों भी दिखाया गया। संवाददाता सम्मेलन में अशोक विहार वार्ड में वोट चोरी के मामले से संबधित वहां की वोटर लिस्ट में एक ही पार्ट में 91 बार एक ही व्यक्ति की फोटो वाली वोटर लिस्ट को प्रदर्शित करके चुनाव आयोग की सांठगांठ से भाजपा की वोट चोरी को उजागर भी किया।
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री काजी निजामुद्दीन, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा, अ0भा0क0कमेटी के एस.सी. विभाग के चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम ने सम्बोधित किया और अ0भा0क0कमेटी सचिव एवं सह प्रभारी दानिश अबरार, अ0भा0क0कमेटी सचिव श्री अभिषेक दत मौजूद थे। संवाददाता सम्मेलन का संचालन कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज ने किया।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की 15 वर्षों के शासन वाली शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाने का जो काम किया, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने 12 वर्षों के भ्रष्टाचारी शासन ने दिल्ली को नर्क बना दिया। ग्रीन कवर बढ़ाकर विश्वस्तरीय ग्रीन शहर बनाया। शीला जी के शासन के दौरान लोगों को जिस तरह से विकसित दिल्ली, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक जरुरतें समय-समय पर पूरी की हुई थी, लोग दिल्ली में स्वर्ग का अनुभव करते थे। आम आदमी पार्टी ने 12 वर्षों में दिल्ली के विकास, सामाजिक कल्याण, व्यवस्थाओं और सुरक्षा के लिए कुछ नही किया और हालात बदहाल होते चले गए। उन्होंने कहा कि आज दिल्लीवासी खतरनाक जानलेवा प्रदूषण, गंदगी, कूड़े के पहाड़, टूटी सड़के, खत्म होती बदहाल परिवहन व्यवस्था, रुकी हुई पेंशन, बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते थमी हुई दिल्ली को देख आज दिल्ली वाले कांग्रेस की शीला दीक्षित के शासन को याद कर रहे है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 15 वर्षो में डीटीसी के बेड़े को सीएनजी में तबदील किया, गैस मुफ्त देकर किरोसीन मुक्त दिल्ली बनाई, सुरक्षा दुरस्त, महिलाओं के कल्याण, 24 घंटे बिजली, मुफ्त पेयजल, सपाट सड़के, फ्लाईओवरों का जाल, बेहतर स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अस्पताल खोले, मंहगाई पर नियंत्रण और रोजगार सृजन किए और मेट्रो के दोनो फेस समय पर पूरे करे मेट्रो को दिल्ली की लाईफ लाईन बनाया। दिल्ली के गरीब लोगों के लिए 56000 मकान बनाकर दिए। दिल्ली को 2013 के बाद से दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है, दिल्ली अपराध की राजधानी बन चुकी है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही दिल्ली की झुग्गियों को उजाड़ने का काम किया, जबकि आम आदमी पार्टी कांग्रेस द्वारा बनाए मकानों को आंवटन करने का काम नही किया जिसके चलते आज यह 56000 फ्लेट खंडहर बन चुके है। उन्होंने कहा कि लगातार लम्बे समय से एक्यूआई 400 पार के कारण लोगों की चिंता व्यक्त की और कहा कि राजधानी में एक वर्ष में 17188 लोगों की मौत प्रदूषण के कारण होना दुखद है जिस पर सरकार गंभीर होने की बजाय सिर्फ बयानबाजी करती है। उन्होंने कहा कि दमघोटू प्रदूषण से दिल्ली की 90 प्रतिशत जनता प्रभावित हो रही है और सरकार जनता की चिंता छोड़ अपने कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति की घोषणा करके अपनी पीठ थपथपा रही, जबकि स्कूलों की छुट्टी को कोई घोषणा नही हुई।
श्री काजी निजामुद्दीन ने कहा कि आजादी से लेकर कांग्रेस के 15 वर्ष के दिल्ली में शासन तक राजधानी में लोग रोजगार की तलाश में आते थे और रोजगार पाकर यहीं बसेरा कर लेते थे। लेकिन आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से दिल्ली में कांग्रेस के किए विकास का विनाश किया है उसके बाद लगभग हर क्षेत्र में रोजगार खत्म हो चुके है और भाजपा जो पूंजीपतियों का संरक्षण करने के लिए सरकार चलाती है उसने दिल्ली की झुग्गी झौपड़ी को उजाड़ कर साबित कर दिया है कि वह गरीब विरोधी ही नही बल्कि गरीबां को खत्म करना चाहती है। उन्होंने भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जब दिल्ली के मुद्दों और लोगों की परेशनियों के बारे में बात होती है तो वह गैर जिम्मेदाराना जवाब देकर पल्ला झाड़ लेती है। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि 30 नवम्बर को निगम उपचुनावों में 12 वार्डो में जीत और हार से किसी की सत्ता नही बदलेगी, लेकिन आम आदमी पार्टी और भाजपा के भ्रष्टाचार, गरीब विरोधी नीतियों, रवैये से दिल्ली वालों के पास कांग्रेस एकमात्र विकल्प है।
श्रीमती अल्का लांबा ने कहा कि राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यह चिंताजनक है कि अमरीका में एक एडवाईजरी जारी हुई कि अगर आप भारत की राजधानी दिल्ली जाते है तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्वयं जिम्मेदार हांगे। अपराध की राजधानी बन चुकी दिल्ली में महिलाओं, छात्रा, युवतियों के साथ जिस तरह से छेड़छाड़, यौन शोषण व झपटमारी की घटनाएं बढ़ रही है और मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह मौन धारण किए हुए है, वह बेहद चिंताजनक और महिला मुख्यमंत्री होने के बाद अत्यंत दुखद भी है। पिछले 11 वर्षां में आम आदमी पार्टी दिल्ली में सुरक्षा के मामले पर कुछ न करने की बजाय केन्द्र सरकार से लड़ती रही और हर क्षेत्र में अपराध चौतरफा बढ़ते गए। अब दिल्ली में चार इंजन की सरकार होने के बावजूद अपराधों पर लगाम नही लग रही तो इसके लिए सीधे तौर भाजपा की सरकार जिम्मेदार है।
श्री राजेन्द्रपाल गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा ने दिल्ली में दलितों और दलित छात्रों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और गरीब, आर्थिक कमजोर वर्ग के छात्रों की अनदेखी करने के बाद इनका गरीब, दलित विरोधी चेहरा सबके सामने है। कांग्रेस की शीला सरकार ने गरीब परिवारों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों में पड़ते थे उनको प्राईवेट स्कूलों के छात्रों की बराबरी में लाने के लिए प्रतिभा विकास विद्यालय खोले थे, जिनमें सरकारी स्कूलों के बच्चों को छठी कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती थी। आज हजारों बच्चे डाक्टर, वकील, इंजीनियर व गरिमा मयी क्षेत्रों में काम कर रहे है। आम आदमी पार्टी ने शिक्षा का ढ़िढोरा तो पीटा लेकिन इन स्कूलों को नाम बदलकर अम्बेडकर स्कूल रखने के बाद इनमें 50 प्रतिशत सीटे प्राईवेट स्कूलों के छात्रों के लिए आरक्षित करके गरीब सरकारी स्कूलों के छात्रों के साथ धोखा किया। अब भाजपा ने इन 39 प्रतिभा विकास विद्यालयों का नाम बदलकर सीएमश्री रखकर अपनी नाम बदलने की परम्परा जारी रखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गरीबों से शिक्षा को छीनने का काम किया है। दिल्ली में उच्च शिक्षा को व्यवसायिक बना दिया है अब दिल्ली सरकार के ंअंतर्गत आने वाले कॉलेजों में वकालत, इंजीनियरिंग करने के लिए एक साल में 4-5 लाख रुपये की फीस है जबकि इसमें प्रवेश परीक्षा की तैयारी के 3-4 लाख रुपये पहले खर्च करने पड़ते है। आम आदमी पार्टी ने दलितों, वंचितों और गरीबों को मिलने वाले वजीफे को लगभग खत्म ही कर दिया है।
