जुपिटर इलेक्ट्रीक मोबिलिटी ने खोले अपने NCR औऱ केपिटल राज्यों मे शोरूम, डीलरशिप का विस्तार।

जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (जेईएम) ने दिल्ली, गाजियाबाद, त्रिवेंद्रम, अहमदाबाद और पुणे, में नए शोरूम खोलकर, अपनी राष्ट्रव्यापी डीलरशिप के नेटवर्क का विस्तार किया
जेईएम टीईजेड अब देश भर में कुल सात शोरूम के साथ प्रमुख भारतीय बाजारों में उपलब्ध है
इंडिया, 7 नवंबर, 2025: जुपिटर वैगन्स लिमिटेड की इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन शाखा, जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (जेईएम) ने भारत के रणनीतिक बाजारों – नई दिल्ली, गाजियाबाद, त्रिवेंद्रम, अहमदाबाद और पुणे में पाँच नए शोरूम का उद्घाटन किया है। जेईएम का एक ही समय में होने वाला यह बहु-शहरीय विस्तार, सस्टेनेबल कमर्शियल मोबिलिटी को लोकतांत्रिक बनाने तथा भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर का तेजी से विद्युतीकरण करने वाले मिशन में एक माइलस्टोन है।


उद्घाटन समारोह का 3 नवंबर, 2025 को शुरू हुआ यह पांच दिवसीय सिलसिला, जेईएम के इतिहास में अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी रिटेल विस्तार है, जो कंपनी के प्रमुख बैनर- जेईएम टीईजेड इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल वाहन (ईएलसीवी)- को विभिन्न भौगोलिक एवं आर्थिक क्षेत्रों में मौजूद फ्लीट संचालकों, लॉजिस्टिक्स भागीदारों और लास्ट-माइल डिलिवरी के कारोबारों के करीब ले आया है। इन शोरूम का उद्घाटन सीलमपुर के विधायक श्री चौधरी जुबैर अहमद; खुराना गुड्स एंड ट्रक्स के निदेशक श्री सिमरनजीत सिंह खुराना; तरुण टूर्स एंड ट्रैवल्स के मालिक श्री निरंकार सिंह; श्रीवराहम् वार्ड के पार्षद हरि कुमार; त्रिवेंद्रम आरटीओ के सहायक मोटर वाहन निरीक्षक – विष्णु; त्रिवेंद्रम आरटीओ के सहायक मोटर वाहन निरीक्षक – श्री विजेश; इस अवसर पर जुपिटर ग्रुप के डिप्टी मैनेजिंग डाइरेक्टर श्री विकास लोहिया की अगुआई में जेईएम की लीडरशिप टीम भी उपस्थित थी।
उद्घाटन किए गए नए शोरूम्स भारत के प्रमुख क्षेत्रों में फैले हुए हैं। उत्तर भारत के, नई दिल्ली और गाजियाबाद स्थित शोरूम, राजधानी क्षेत्र के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम पर ध्यान केंद्रित करते हैं और दिल्ली की उस ईवी नीति 2.0 से लाभ उठाते हैं, जिसका लक्ष्य 2027 तक 95% ईवी को अपनाना है। पश्चिम भारत के, पुणे और अहमदाबाद स्थित शोरूम, औद्योगिक केंद्रों का लाभ उठाते हैं, जहाँ महाराष्ट्र और गुजरात संयुक्त रूप से भारत के कमर्शियल वाहन मार्केट का 22.1% हिस्सा बनते हैं। दक्षिण भारत के त्रिवेंद्रम में स्थित शोरूम, केरल में जेईएम की उपस्थिति को मजबूत करता है, जो 2.35 लाख से अधिक पंजीकृत वाहनों और ईवी मार्केट की 11.33% हिस्सेदारी के दम पर भारत के अग्रणी ईवी बाजारों में गिना जाता है। हर शोरूम में प्रशिक्षित उत्पाद विशेषज्ञ, व्यक्तिगत परामर्श और सड़क पर असली प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए, ऑन-साइट टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी उपलब्ध है।
कंपनी की फ्लैगशिप वाला 1.05 टन, चार पहिया इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल वाहन- जेईएम टीईजेड, विशेष रूप से भारत की शहरी माल ढुलाई की उभरती जरूरतों के मुताबिक डिज़ाइन किया गया है। 300+ किमी की प्रमाणित रेंज, 190 किमी से अधिक की ट्रू रेंज, 80 किलोवाट की अधिकतम मोटर शक्ति, 23% ग्रेडेबिलिटी और मज़बूत पेलोड क्षमता के दम पर, जेईएम टीईजेड शहर के भीतर माल ढुलाई, लास्ट-माइल डिलीवरी और एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूशन के लिए उच्च प्रदर्शन, न्यूनतम परिचालन लागत और बेहतर विश्वसनीयता प्रदान करता है।
इस ऐतिहासिक विस्तार पर बोलते हुए, जुपिटर ग्रुप के प्रबंध निदेशक, श्री विवेक लोहिया ने कहा, “भारत में एक साथ पाँच शोरूम का उद्घाटन करना, जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन सेगमेंट में, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की वास्तविक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमने रणनीतिक रूप से ऐसे शहरों का चयन किया है जो लॉजिस्टिक से जुड़ी विभिन्न जरूरतों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें दिल्ली-एनसीआर के शहरी माल ढुलाई वाले गहन नेटवर्क से लेकर पुणे और अहमदाबाद के औद्योगिक गलियारे तथा त्रिवेंद्रम का प्रगतिशील नीतिगत माहौल शामिल है। अपनी बेहतर पेलोड क्षमता, इस सेगमेंट की सबसे आला दर्जे की रेंज और उन्नत टेलीमैटिक्स के बल पर, जेईएम टीईजेड भारत के नेट-ज़ीरो लक्ष्य में योगदान कर रहा है तथा लास्ट और मिड-माइल परिवहन की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल बदलाव ला रहा है। यह विस्तार हमारे इस वादे पर मुहर लगाता है कि हम अपने ग्राहकों की ज़रूरत के अनुसार, उनके कारोबार को सस्टेनेबल रूप से आगे बढ़ाने वाली तकनीक लेकर, हर जगह मौजूद रहेंगे।”
जेईएम ने पोर्टर, पल्स एनर्जी, बैटव्हील, ऑटोमोविल, टैपफिन तथा इस इकोसिस्टम की अन्य कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी करके, एक व्यापक ईवी वैल्यू चेन का निर्माण करना जारी रखा है। ये सहभागिताएं ग्राहकों की एक मज़बूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, लचीले वित्तीय समाधान, भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सर्विस और जेईएम उड़ान प्रोग्राम तक पहुँच सुनिश्चित करते हैं, जो वाहन मालिकों और चालकों को सुनिश्चित व्यावसायिक सहायता प्रदान करता है।
ये पाँच नए शोरूम खोलकर, जेईएम अब भारत के सात प्रमुख शहरों: बेंगलुरु, हैदराबाद, नई दिल्ली, गाजियाबाद, पुणे, अहमदाबाद और त्रिवेंद्रम में अपने शोरूम संचालित करने लगी है, इसके साथ ही कंपनी ने चेन्नई, कोलकाता व मुंबई में इनका और विस्तार करने की योजना बना रखी है। रिटेल की इस महत्वाकांक्षी विस्तार रणनीति ने, जेईएम को इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन के क्षेत्र में, एक अखिल भारतीय खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top