गुरुद्वारा एफ ब्लॉक, निहाल विहार की नई कमेटी का गठन।

Uncategorized

कुलवंत कौर की रिपोर्ट :-

नई दिल्ली। गुरुद्वारा एफ ब्लॉक, निहाल विहार की नई प्रबंधक कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संगत की उपस्थिति में आयोजित बैठक में गुरुद्वारे के बेहतर प्रबंधन, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार एवं समाज सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई टीम का चयन किया गया।

नई कमेटी में जेरी सिंह को प्रधान नियुक्त किया गया है। वहीं त्रिलोचन सिंह को सीनियर मीत प्रधान तथा अजीत सिंह को मीत प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जसबीर सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है।
कमेटी में सरबजीत सिंह एवं मनप्रीत सिंह को कैशियर बनाया गया है। इसके अलावा सरदूल सिंह एवं सुरेंद्र सिंह मिठू को सलाहकार (एडवाइजर) नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगत का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे गुरु घर की मर्यादा को बनाए रखते हुए संगत की सेवा एवं गुरुद्वारे के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगत के सदस्यों ने नई कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *