कैंट डेव हमीडिफिर से अपने आस-पास के वातावरण को रखे स्वच्छ।

सूखी हवा से राहत, कॉम्पैक्ट और स्मार्ट कैंट डेव अल्ट्रासॉनिक हमीडिफिर के साथ।

नई दिल्ली,: आज के आधुनिक घरों में, गर्मियों में एयर कंडीशनिंग और सर्दियों में हीटिंग सिस्ट्रम के कारण अक्सर घर का वातावरण सूखा और असुविधाजनक हो जाता है। सूखी हवा कई समस्याओं का कारण बन सकती है, जैसे कि साइनस में जलन, त्वचा का सूखना, गले में खराश और असहजता। हाल ही में लॉन्च किया गया कैंट डेव अल्ट्रासॉनिक हमीडिफिर अपने क्रांतिकारी डिज़ाइन के साथ एक आरामदायक और स्वस्थ इनडोर वातावरण सुनिश्चित करता है।

उन्नत अल्ट्रासोनिक मिस्ट् तकनीक का उपयोग करते हुए, कैंट डेव हमीडिफिर बिना पानी की बूंदें बनाए आदर्श नमी स्तर बनाए रखता है, जिससे हवा में संतुलन बना रहता है और यह 35 घंटे तक लगातार काम करता है। इसका यू वी एलइडी लाइट फीचर पानी को बैक्टीरिया और वायरस से मुक्त रखता है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होता है। साथ ही, यह इतना कॉम्पैक्ट है कि किसी भी कमरे या शेल्फ़ में आसानी से फिट हो सकता है, और छह इंच से भी कम जगह लेता है।

यह गर्मियों और सर्दियों दोनों के लिए एकदम उपयुक्त है, जिससे यह हर उस व्यक्ति के लिए आदर्श है जो अपने घर के वातावरण को बेहतर बनाना चाहता है।

कैंट डेव, इनडोर वातावरण को संतुलित रखकर आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड बनाए रखता है और सूखापन से सुरक्षा तथा आराम प्रदान करता है।

नमी बनाए रखने के अलावा, कैंट डेव हवा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है, क्योंकि यह हवा में नमी जोड़कर श्वसन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है और श्लेष्म झिल्ली की रक्षा करता है। यह आपके और आपके परिवार के लिए एक स्वस्थ सांस लेने का वातावरण तैयार करता है। ह्यूमिडिफायर में कई मिस्ट् सेटिंग्स – लो, मीडियम और हाई-उपलब्ध हैं, जिससे आप अपने आराम के अनुसार अनुभव को अनुकूलित कर सकते हैं।

4-लीटर टैंक क्षमता के साथ, कैंट डेव 35 घंटे तक लगातार चल सकता है, जिससे लंबे समय तक आराम सुनिश्चित होता है। इसकी शक्तिशाली परफॉर्मेंस के बावजूद, यह ऊर्जा-कुशल है और केवल 25W बिजली की खपत करता है। यह बेहद शांत तरीके से काम करता है, जिससे आपके घर की शांति बनी रहती है। एक ऑटोमैटिक शट-ऑफ फीचर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है, जो पानी का टैंक खाली होने पर डिवाइस को अपने आप बंद कर देता है।

4,999 रुपये (एमआरपी) की कीमत में उपलब्ध, कैंट डेव हमीडिफिर को अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top