
पश्चिमी दिल्ली के आंबेडकर समाज कल्याण संगठन द्वारा संचालित प्रज्ञा बोध विहार ( मंदिर ) के प्रबंधकों एवं भक्तजनों की आवश्यकता के दृष्टिगत ,लायंस क्लब दिल्ली वेज की सेवा योजनाओं को विस्तार देते हुए लायंस क्लब दिल्ली वेज के वरिष्ठ सदस्य लायन श्री वेदप्रकाश जी एवं उनकी धर्मपत्नी LYNESS श्रीमती सपना प्रकाश जी ( जो स्वयं भी महिलाओं के लायनेस क्लब का प्रतिनिधित्व करती हैं ) ने क्लब की ओर से शीतल पेय जल हेतु WATER COOLER को स्थापित (INSTALL) कराया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया ।

संस्था के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर श्रीमती सपना प्रकाश व LION श्री वेदप्रकाश जी का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।मुख्य अतिथि हरीश ओबराय जी (चैयरमैन, एमसीडी वेस्ट जोन) की ने अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में अपने करकमलों द्वारा रिबिन काटकर वाटर कूलर का लोकार्पण किया एवं अपने संबोधन में ऐसे प्रयासों को और अधिक रूप से करने का सभी से आह्वान किया ।

LIONS CLUB DELHI VEG की ओर से LION वेद प्रकाश जी ने मुख्य अतिथियों को MEMENTO ( स्मृति चिन्ह ) देकर स्वागत किया।
आंबेडकर समाज कल्याण संगठन द्वारा लायन श्री वेद प्रकाश जी एवं LIONS CLUB DELHI VEG का आभार व्यक्त किया।

