अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया।

Uncategorized

आज 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया। इस दौरान बिधूड़ी ने योगाभ्यास की शुरूआत प्रातः 5ः45 बजे पालम विधान सभा के मधु विहार वार्ड स्थित डीडीए पार्क सेक्टर-2 द्वारका में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होकर की जहाॅं उन्होंने योग कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर सम्मानित सहभागियों के साथ योगाभ्यास कर वृक्षारोपण भी किया।

उसके बाद बिधूड़ी ने दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न स्थलों संत निरंकारी सत्संग भवन, गोविंदपुरी (कालकाजी), श्री दुर्गा पूजा पार्क, तुगलकाबाद विस्तार (संगम विहार विधानसभा), ब्लॉक-18 पार्क, कालकाजी विधानसभा में 14 से 19 ब्लॉक आरडब्ल्यूए कालकाजी व पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम एवं तुगलकाबाद विधान सभा में डीडीए पार्क, पुल प्रहलादपुर वार्ड, सेंट्रल पार्क तुगलकाबाद व सेंट्रल पार्क पॉकेट 12 कालकाजी एक्सटेंशन में आयोजित योग कार्यक्रमों में शामिल होकर सहभागियों के साथ योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और सशक्त आत्मबल का आधार है। यह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य, संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने आगे बताया की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और सततः प्रयासों के परिणामस्वरूप योग आज एक वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। भारत की इस प्राचीन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आज विश्वभर में करोड़ों लोग अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बना रहे हैं। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग हमें जीवन के प्रत्येक चरण में स्वास्थ्य, संतुलन और सक्रियता बनाए रखने की प्रेरणा देती है। इसलिए सभी योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें और स्वस्थ, सशक्त एवं निरोग भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *