
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने महिला थाना पलवल और शहर के अन्य थानों में महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया। कार्यक्रम में सराहनीय कार्यों के लिए विभिन्न महिला पुलिसकर्मियों को सम्मान पट और “जीवन रक्षक सम्मान” देकर सम्मानित किया।


विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाए देते हुए कहा कि जहां भी महिला पुलिसकर्मी की डयूटी लगती हैं उस क्षेत्र में वह अपने कर्तव्य का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करती हैं । महिलाओं एंव छात्राओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों को लेकर महिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस खास दिन को मनाने का मकसद उन सभी महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना हैं जिन्होंने अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर समाज में महिला शक्ति का उदहारण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। लेकिन यह भी कटु सत्य है कि आज भी कई जगहों पर उन्हें लैंगिक असमानता व भेदभाव झेलना पड़ता है। कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह के मामले आज भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में हमारा यह कर्तव्य है कि हम महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर बनाने को लेकर प्रयासरत रहने का संकल्प लें।
सम्मान पाकर महिला पुलिसकर्मियों ने संस्था का धन्यवाद किया। इस अवसर कविता, उज्जवल, दीपिका, निकिता, ममता , बबिता, खुशी सहित अन्य महिलाओ को भी सम्मानित किया गया ।

