SLG- “एवनलेघ यूनिवर्सिटी का भव्य सम्मान समारोह, दिल्ली में उभरती प्रतिभाओं को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान”

डॉक्टरेट से सम्मानित होने पर समाज के प्रति और जिम्मेदारी बड़ी – पम्मा

दिल्ली के शालीमार बाग स्थित रॉयल पेप्पर में एवनलेघ यूनिवर्सिटी द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत दीपप्रज्वलन के साथ हुई। इस गरिमामय कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना था। समारोह में उन विशिष्ट व्यक्तियों को डॉक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज, शिक्षा, कला, प्रबंधन व अन्य क्षेत्रों में प्रभावशाली कार्य किया है। समारोह में कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने इसकी शोभा बढ़ाई, जिनमें नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा, निदेशक, इन्फ्लुएंसेज़ आईबीआर, यूएसए, मयंक मल्होत्रा, कानूनी सलाहकार, इन्फ्लुएंसेज़ आईबीआर, यूएसए कपिलेश चौधरी, उप सचिव एवं पूर्व प्रमुख सीओई, सीबीएसई दिल्ली), यश मक्कड़ और प्रो. सुभाष जी. चटर्जी शामिल रहे। फिल्म अभिनेत्री कोमल शर्मा, ने आयोजक की सरहाना की कार्यक्रम में कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जहाँ कुछ कलाकारों को डांस और सिंगिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला और उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा विभिन्न क्षेत्रों में समाज व देश के हित के लिए कार्य करने वालों को सम्मानित करने से उनकी और जिम्मेवारी सामाजिक कार्यों में बढ़ जाती है। जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में यह लोग कार्य कर रहे हैं, बड़ा सहारनीय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top