DSGMC ने गुरुतेग बहादुर साहिब जी के 350 शहीदी दिवस पर निकाली साईकिल यात्रा।

कुलवंत कौर की रिपोर्ट :-

दिल्ली गुरुद्वारा समिति द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित “सरबत दा भला” साइकिल राइड का आयोजन

नई दिल्ली, 2 नवंबर: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से गुरु तेग बहादुर साहिब जी और उनके साथ शहीद हुए अन्य गुरसिख भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित “सरबत दा भला” साइकिल राइड का आयोजन किया गया। समिति के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार चेयरमैन जसप्रीत सिंह करमसर ने स्वयं उपस्थित होकर इस साइकिल राइड में भाग लिया।

सरदार जगदीप सिंह काहलों और सरदार जसप्रीत सिंह करमसर ने बताया कि साइकिल राइड की शुरुआत गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, इंडिया गेट से हुई और इसका समापन गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में किया गया। इस कार्यक्रम में 550 से अधिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि इस साइकिल राइड का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता, सम्मान और उत्साह के साथ-साथ स्वस्थ रहने की प्रेरणा देना था। हमें खुशी है कि बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ इसमें भाग लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गुरु साहिब की शहादत को समर्पित और भी कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top