ACG जूनियर NBA 3v3 टूर्नामेंट, दिल्ली लेग नेहरू वर्ल्ड स्कूल और श्री राम स्कूल मौलसारी ने जीता

ACG जूनियर NBA 3v3 नेशनल फाइनल्स टूर्नामेंट में तीन बॉयज़ और 3 गर्ल्स टीमें पहुंचीं, जिसका आयोजन अगले महीने होगा।

 दिल्ली:- ACG जूनियर NBA 3v3 नेशनल टूर्नामेंट के दिल्ली लेग का समापन रामजस इंटरनेशनल स्कूल, आर. के. पुरम में हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन पूरे देश के स्कूलों में U-14 बॉयज़ और गर्ल्स टीमों के लिए किया जाता है।

हर ज़ोन से सर्वोच्च दो बॉयज़ और गर्ल्स टीमें तथा हर ज़ोन में बॉयज़ और गर्ल्स डिवीजंस से एक ऑल-स्ट्रार टीम इस साल की शुरुआत में होने वाले ACG जूनियर NBA 3v3 नेशनल फाइनल्स टूर्नामेंट में खेलेगी।
द श्री राम स्कूल, मौलसारी की आन्ध्रा सिंह (U14 गर्ल्स) और नेहरू वर्ल्ड स्कूल के अंश तोमर (U14 बॉयज़) ने टूर्नामेंट के दिल्ली लेग में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए स्क्रेचर्स MVP अवॉर्ड जीता।
प्रोग्राम के 12वें संस्करण का आयोजन ACG, बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के साथ मिलकर किया जा रहा है। इसके ऑफिशियल किट पार्टनर स्क्केचर्स हैं।
ACG जूनियर NBA 3v3 टूर्नामेंट के विजेताओं की सूची -:
U14 बॉयज़ श्रेणी विजेता खिलाड़ी
विजेता टीम-विजेता1.अंश तोमर,नेहरू वर्ल्ड स्कूल,2. दर्शील सिंह,3. जतिन शर्मा,4. मान सिंह
पहले रनर-अप-1. अंकुश,2. कार्तिक,3. रोनक,द मान स्कूलऑल-स्ट्रार टीम दिल्ली-

  1. विनीत रोहित राठी,(जी.एस.एस.एस निमड़ीवाली भिवानी),तरूण (भारती पब्लिक स्कूल),पार्थ चौधरी (चौ. केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल),वंश (नेहरू वर्ल्ड स्कूल)
    U14 गर्ल्स,श्रेणी विजेता
    विजेता खिलाड़ी,1. आन्ध्रा सिंह
    विजेता टीम-श्री राम स्कूल, मौलसारी,2. जॉय सोलंकी,3. न्हारा खोसला,4. यश्वी जयपुरिया
    पहली रनर-अप-1. गार्गी यादव मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल,2. गौरांगी रस्तोगी,3. प्रिया राणा,4. वाणी गुप्ता, रहें।
    ऑल-स्ट्रार टीम दिल्ली,1. तिलकिता (माउंट कार्मेल स्कूल),2. सानवी सिंह (शिव नादर स्कूल, नोएडा),3. आयशा अत्रेय (शिव नादर स्कूल, नोएडा),4. समृद्धि (डीपीएस, ग्रेटर नोएडा)वहीं,
    2025-26 ACG जूनियर NBA 3v3 नेशनल टूर्नामेंट में बॉयज़ और गर्ल्स डिवीजंस में पूरे देश के स्कूलों से कई टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट लुधियाना, चेन्नई, उदयपुर, नई दिल्ली, गुवाहाटी, बेंगलुरु, प्रयागराज, मुंबई, कोच्चि और इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। हर ज़ोन में आने वाले हर राज्य के स्कूलों से बॉयज़ और गर्ल्स टीमें अपने शहर के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण इस लिंक पर जाकर करा सकती हैं।
    ACG जूनियर NBA प्रोग्राम भारतीय युवाओं को बास्केटबॉल के मूलभूत सिद्धांत और कौशल सिखा रहा है, ताकि उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। भारत में इसकी शुरुआत साल 2013 में हुई थी। तब से ही देश के 35 शहरों में 15 मिलियन से अधिक स्टूडेंट्स और 15,000 फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रुक्टर्स इस प्रोग्राम में हिस्सा ले चुके हैं। ACG जूनियर NBA प्रोग्राम भारत में NBA द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे बास्केटबॉल विकास कार्यों का हिस्सा है, जिसमें NBA बास्केटबॉल स्कूल भी शामिल है। यह 13 शहरों में 6-18 साल के लड़के और लड़कियों के लिए ट्यूशन बेस्ड बास्केटबॉल डेवलपमेंट प्रोग्राम का एक नेटवर्क है, जिसका संचालन भी इंडिया ऑन ट्रैक द्वारा किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top