सोनी ब्राविया ट्रू आरजीबी’ टीवी अपनी अनूठी और उन्नत रंग तकनीकों के कारण दर्शकों को असली और जीवंत दृश्यों का अनुभव कराएगा:संजय छाबड़ा।

Uncategorized

तकनीकी क्षेत्र में दिग्गज कंपनी SONY INDIA ने बुधवार को इंदौर के सपना संगीत क्षेत्र स्थित लोटस इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में अपनी आधुनिक ‘SONY BRAVIA II TRUE RGB’ टीवी की श्रंखला लॉन्च की है। यह लॉन्चिंग अगली पीढ़ी की टेलीविजन और उपभोक्ताओं को बेहतर मनोरंजन का बेजोड़ अनुभव प्रदान करने की दिशा में सोनी की प्रतिभा का एक बड़ा मिल का पत्थर है।

इस भव्य लॉन्च कार्यक्रम के दौरान लोटस इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्देशक श्री संजय छाबड़ा जी और श्री गौरव पाहवा जी के साथ सोनी इंदौर शाखा प्रबंधक श्री भावेश पाठक जी अपनी सोनी टीम के साथ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसर, नया ‘सोनी ब्राविया ट्रू आरजीबी’ टीवी अपनी अनूठी और उन्नत रंग तकनीकों के कारण दर्शकों को असली और जीवंत दृश्यों का अनुभव कराएगा। इसके हाई डेफिनिशन डिस्प्ले और उन्नत फीचर्स के साथ उपभोक्ताओं को अपने घर पर ही सिनेमा घर जैसा एहसास मिलेगा।

सपना संगीता स्थित लोटस इलेक्ट्रॉनिक्स में अयोजित इस कार्यक्रम में नई टीवी रेंज को लॉन्च करने के बाद लोटस के निर्देशकों ने प्रसन्नाता व्यक्त करते हुए कहा कि सोनी हमेशा से अपनी बेहतर पिक्चर और साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता रहा है और नई ‘ब्राविया ट्रू आरजीबी’ रेंज निश्चित रूप से दर्शकों के टीवी देखने के अनुभव को एक नये स्तर पर ले जायेगी। लॉन्च के अवसर पर लोटस इलेक्ट्रॉनिक्स और सोनी इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि इंदौर के बाजार में इस नई रेंज को उतारने के लिए लोटस इलेक्ट्रॉनिक्स से बेहतर कोई और मंच नहीं हो सकता था। इस साझेदारी से उपभोक्ताओं को अब सबसे आधुनिक और इनोवेटिव मनोरंजन तकनिकी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *