
दिल्ली की समस्त रामलीला कमेटियों की संस्थान श्री रामलीला महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल प्रेसिडेंट श्री अर्जुन कुमार के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम के आयुक्त श्री संजीव खिरवार से मिला और उन्हें रामलीला संबंधित समस्याओं को समय पूर्व हल करने का अनुरोध करते हुए महासंघ की ओर से एक ज्ञापन दिया गया|
श्री रामलीला महासंघ के प्रेसिडेंट श्री अर्जुन कुमार ने आयुक्त श्री संजीव खिरवार से लीला मंचन की तैयारी एवं लीला मंचन के लिए नगर निगम के ग्राउंड आयोजकों को कम से कम 40 दिन पूर्व प्रदान किए जाएं इसके साथ रामलीलाओं के प्रचार प्रसार के लिए 25 अगस्त से 25 अक्टूबर तक बैनर, होल्डिंग आदि लगाने की परमिशन दी जाए| दिल्ली के लीला स्थलों पर डीडीटी पाउडर, मलेरिया डेंगू की दवाइयां का छिड़काव, शौचालय, लीला स्थलों के आसपास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए| क्षेत्रीय जोनल ऑफिस में रामलीला के लिए पिछले वर्ष की भांति सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए|

श्री रामलीला महासंघ के महामंत्री श्री सुभाष गोयल ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन समारोह 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक संपन्न होगा, दशहरा पर्व समारोह 20 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा|
निगम आयुक्त श्री संजीव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद आश्वासन दिया कि दिल्ली की रामलीलाओं को एमसीडी का पूर्ण सहयोग मिलेगा प्रभु श्री राम की लीला गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सुचारू रूप से संपन्न होगी|
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अर्जुन कुमार, सुभाष गोयल , जत्थेदार अवतार सिंह एवं संजय जैन ने निगम आयुक्त को शक्ति की प्रतीक हनुमान जी की गदा, प्रभु श्री राम का स्मृति चिन्ह, रामायण भेंट कर सम्मान किया |

