
सिंधी समाज ने राम मंदिर को 200 किलो चांदी दान नहीं किया वो तो सिंधी समाज की एक संस्था के कुछ लोगों द्वारा दान किया गया
नई दिल्ली। सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) 16 जुलाई 2026 से 25 अगस्त 2026 तक पुराना राजेंद्र नगर, दिल्ली में बड़ी धूमधाम के साथ भगवान श्री झूलेलाल जी की आराधना में 40 दिनों तक चलने वाले चालीहा कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा इसकी जानकारी सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के अध्यक्ष श्री जगदीश नागरानी और महासचिव श्री नरेस बेलानी ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दिया उन्होंने आगे कहा 16 जुलाई 2026 से रोजाना शाम 7 बजे से 8 बजे तक सिंधु भवन के झूलेलाल मंदिर में भक्तजन भगवान झूलेलाल जी की आराधना करेंगे।
इस अवसर पर सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के महासचिव श्री नरेश कुमार बेलानी ने पत्रकारों को बताया 16 जुलाई 2026 को भगवान झूलेलाल जी का चालीहा कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र की माननीय सांसद श्रीमती बांसुरी स्वराज सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होने की संभावना है। श्री नरेश कुमार बेलानी ने आगे कहा 40 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल जी के दर्शन करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के कई सांसदों, विधायकों, निगम पार्षदों सहित सरकारी अधिकरियों ने अपने आने की स्वीकृति प्रदान किया है।
सिंधी समाज द्वारा राम मंदिर को 200 किलो चांदी दान देने और उसकी चोरी होने के एक सवाल का जबाब देते हुए सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के महासचिव श्री नरेस बेलानी और सिंधी संवाद के प्रधान सम्पादक श्रीकांत भाटिया ने बताया सिंधी समाज ने राम मंदिर को 200 किलो चांदी दान नहीं किया वो तो सिंधी समाज की एक संस्था के कुछ लोगों द्वारा दान किया गया था। उस दान की चोरी का आरोप सिंधी समाज ने नहीं लगाया बल्कि सिंधी समाज की एक संस्था जो अभी कुछ वर्ष पहले बनी थी उसने आरोप लगाया सिंधी समाज सरकार और मंदिर ट्रस्ट से अनुरोध करते हैं और हमें विश्वाश भी है इस आरोप की जांच होगी और इसमें संग्लन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
हिन्द में सिंध कैसा हो इस सवाल का जवाब देते हुए लाल साईं मंदिर, लाजपत नगर के श्री राजेश जेठानी ने कहा हमें हिन्द में सिंध का प्रारूप के लिए जल्द ही सिंधु समाज दिल्ली के तत्वाधान में सिंधी समाज के प्रमुख संस्थाओं से अपील करेंगे की अपना राजनीतिक मतभेद छोड़कर एक जुट होकर हिन्द में सिंध बनाने का प्रारूप तैयार करें ताकि सरकार को सिंधी समाज की भावनाओं से अवगत कराया जा सके। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए गुरूग्राम सिंधी पंचायत के श्री विनोद कुमार पहिलजानी ने कहा हम सिंधी समाज सिंधु समाज दिल्ली के तत्वाधान में केंद्र सरकार से अनुरोध करते है हमें जल्द से जल्द केंद्र की और से सिंधु भवन दिया जाए ताकि सिंधी समाज को सिंधु भवन से राज्य होने का अहसास हो और दुनिया भर के सिंधी समाज की पहचान बन सके। और सिंधी समाज अपनी पहचान को वहां प्रदर्शित भी कर सके। इस अवसर पर सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के उपाध्यक्ष श्री हरीश ककवानी, उपाध्यक्ष श्री किशन झुरानी, कोषाध्यक्ष श्री कमल टेकचंदानी, अतिरिक्त महासचिव श्री अशोक डीप चंदानी, अतिरिक्त महासचिव श्री कमल पी रामचांदानी, अतिरिक्त महासचिव श्री सूरज प्रकाश तेवानी, अतिरिक्त महासचिव डॉक्टर जगदीश भाटिया, कार्यकारणीय सदस्य श्री मनोहर लाल रंगवानी सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

