रक्तदान:पलवल डोनर्स क्लब द्वारा पलवल बस डिपो मै लगा स्वास्थ्य जाँच के साथ ब्लड डोनेशन कैम्प।

Uncategorized

बस अड्डा परिसर में स्वास्थ्य जांच करवाकर किया रक्तदान

  • दान की गई रक्त की हर बूंद मरीज के लिए जीवनदायिनी समान होती हैं:जितेन्द्र सिंह यादव* 
    हरियाणा रोड़वेज स्टैंड परिसर पलवल में पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने जिला रेड क्राॅस सोसायटी पलवल के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं साथ ही मैक्स सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल साकेत नयी दिल्ली एवं कृपा आई सेंन्टर पलवल के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
  • शिविर का संयोजन हरियाणा रोड़वेज पलवल के जनरल मैनेजर जितेन्द्र सिंह यादव ,क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और क्लब की सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया। शिविर हरियाणा रोड़वेज पलवल के जनरल मैनेजर जितेन्द्र सिंह यादव, ट्रैफिक मैनेजर सतेन्द्र सिंह यादव, राजेश कुमार, जितेन्द्र सिंह यादव
    राजवीर सिंह एस एस,विरेन्द्र कुमार गौतम नाजिर ने शुभारंभ किया।  शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. आकिब ,नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. श्रृष्टी श्री और डा. नरेश डागर द्धारा लगभग 200 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच जिसमें विशेषकर  दिल, हड्डी,नेत्र के रोगों की जांच की गयी और रक्तदान शिविर शिविर में 70 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में ई सी जी ,  शुगर, हीमोग्लोबिन,बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट, रक्तचाप, पी एफ टी आदि की भी निशुल्क जांच की गयी। जितेन्द्र सिंह यादव ने सभी रक्तमित्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदाता द्वारा दान की गई रक्त की हर बूंद मरीज और घायल के लिए जीवनदायिनी समान होती है। शिविर संयोजक विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी ना किसी बीमारी का शिकार हो गया है। शुगर व कैंसर जैसी बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है। पहले जैसी मेहनत के काम ना रहने के कारण अब काफी लोगों को शुगर होने लगी है। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। इसका अहसास हमें तब होता है, जब कोई हमारा अपना जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। इसीलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए, जिससे दूसरे की जिंदगी को बचाया जा सके।  
    शिविर के संचालन में बैनी, सोनिया, मिंटू, संदीप, नेपाल सिंह संजीव,भाग्यश्री, निपेन्द्र, रवि, सौरव,भुपेन्द्र सिंह, संदीप आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *