ईश्वर सबके लिए है,किसी एक के लिए नहीं,मान्य कोर्ट के आदेशों का होगा पालन।

करोलबाग़ का चर्च 1916मे बना था तभी से यहां प्रार्थना हो रही हैं :पादरी।

नई दिल्ली :करोल बाग स्थित बैपटिस्ट चर्च में लगातार प्रार्थना की जाती हैं। इस चर्च की स्थापना सन 1916 मे हुई जो ऐतिहासिक हैं,वहीं कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा जमाने की कोशिश की गई, लेकिन माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार दिनेश दास एवं अन्य को चर्च में सामूहिक प्रार्थना सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया पर वे अनुपस्थित रहे, जो माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों की गरिमा के विपरीत है।


सामूहिक प्रार्थना बाधित न हो, इस उद्देश्य से स्वतंत्र पंजीकृत ट्रस्ट द्वारा प्रार्थना सभा को निरंतर जारी रखा गया। बिना पादरी के भी स्वतंत्र पंजीकृत ट्रस्ट (बैपटिस्ट चर्च करोल बाग) ने प्रार्थना सभा का संचालन, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया।
चेयरमैन सलेमेंट कोटि जो पिछले 40 वर्षों से चर्च की सेवा कर रहे है, और सचिव टोनी कोटि ने सयुंक्त ब्यान मे कहा कि प्रशासन के सहयोग से भविष्य में भी प्रार्थना सभाओं का संचालन निरंतर एवं शांतिपूर्ण तरीके से होता रहेगा तथा चर्च की सेवाएँ पूर्ववत जारी रहेंगी।उन्होंने मान्य उच्च न्यायलय का भी आभार प्रकट किया जिससे पुराने चर्चा की मान्यता सुरक्षित रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top