भारतीय युवा कांग्रेस ने आज ‘बेहतर दिल्ली’ अभियान कार्यक्रम कि शुरुआत की,जनता को करंगे जागरूक.

नई दिल्ली,: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज ‘बेहतर दिल्ली’ अभियान कार्यक्रम कि शुरुवात की। इस अवसर पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, इस पत्रकार वार्ता को एआईसीसी कोषाध्यक्ष श्री अजय माकन जी ने, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी ने, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी ने, दिल्ली युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री अक्षय लाकड़ा ने, युवा कांग्रेस कि राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती खुश्बू शर्मा ने, संबोधित किया।

इस अवसर पर ‘बेहतर दिल्ली’ अभियान कि शुरुआत करते हुए श्री अजय माकन जी ने पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हमें बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भारतीय युवा कांग्रेस ने पूरे देश भर के अंदर शहरी इलाकों में जो लोगों को दिक्कतें होती है उसको सुलझाने के लिए, उनका समाधान निकालने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम कि शुरुवात कि है, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब आज इस कार्यक्रम कि शुरुवात करेंगे और बताएंगे कि किस तरह से युवा कांग्रेस पूरे देश भर में इस कार्यक्रम को लेकर जाएगी, जिसकी शुरुवात दिल्ली से आज कि जा रही है। आज शहरी इलाकों में लोगों अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है, पर दुखद यह है कि ये समस्याएं राजनीतिक चर्चा से दूर हो जाती है, और जितना ध्यान इन चीज़ों को लेकर दिया जाना चाहिए वो नहीं दिया जाता है। इसलिए युवा कांग्रेस ने यह तय किया है कि इश्यू बेस्ड राजनीति को ध्यान में रखते हुए शहरी इलाकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक व्यापक जनांदोलन कि शुरुवात करेगी जिसमें वे लोग जनता के बीच में जाएंगे उनके सुझाव लेंगे और कैसे उन समस्याओं का हल निकाला जा सकता है, इस पर युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में कार्य करेगी, इस अभियान के बारे में विस्तार से बताने के लिए मैं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब से अनुरोध करता हु कि वो आप सभी को बताए।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि युवा कांग्रेस एक पहल करने जा रही है शहरी राजनीति के लिए, शहरी इलाकों में रह रहे लोगों के लिए, उनकी रोज होने वाली समस्याओं का समाधान निकालने के लिए, यह कार्यक्रम हम देश भर में लेकर जाएंगे जिसकी शुरुवात हम दिल्ली से करने जा रहे है। हमने पहले भी शहरी इलाकों में कार्य कर रहे gig workers के हकों के लिए संघर्ष किया, इसमें भी हमें श्री अजय माकन जी का मार्गदर्शन मिला था, इसकी शुरुवात भी हमने दिल्ली से कि थी, उनकी समस्याओं को लेके हमने उनके कई सम्मेलन किए ताकि उनका समाधान हम निकाल सके, इन सम्मेलनों के माध्यम से हमने उनसे बात चित कि, उनकी परेशानियां जानी, ताकि उनकी समस्याओं को लेकर यह मांग कर सके कि सरकार इनके लिए एक बिल लेकर आए ताकि इन वर्कर्स को राहत मिल सके, एक सम्मलेन हम इस संबंध में आगामी 5 तारीख को दिल्ली में करेंगे फिर देश के अन्य शहरों में भी करेंगे। अब इस ही क्रम में हम दिल्ली से एक दिल्ली के लोगों के लिए एक कार्यक्रम कि शुरुवात करने जा रहे है, ‘बेहतर दिल्ली अभियान’, यह अभियान दिल्ली के लोगों और उन बच्चों के लिए है, जो प्रदूषण से जूझ रहे हैं, जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। ये वही दिल्ली है, जिसे ‘ग्रीन कैपिटल ऑफ वर्ल्ड’ बोला जाता था, जहां कांग्रेस सरकार के समय 22% से ज्यादा ग्रीन कवर बढ़ा था। लेकिन आज दिल्ली को ‘पॉल्यूशन कैपिटल ऑफ वर्ल्ड’ और ‘गैस चेंबर’ कहा जाता है और इसका पूरा श्रेय नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल को जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में हर मौसम की अलग समस्याएं हैं, जैसे- गर्मी में यहां पीने का पानी नहीं मिलता। ऐसे में हम लोगों के बीच जाकर इस समस्या पर बात करेंगे और इसका समाधान खोजेंगे, बारिश के मौसम में दिल्ली की सड़कों में पानी भर जाता है। इस वक्त डेंगू का कहर भी बढ़ जाता है, लेकिन इस बारे में कोई चर्चा नहीं होती, सर्दियों में दिल्ली प्रदूषण से जूझती है, जो BJP सरकार की देन है। इसलिए यूथ कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी, लोगों से चर्चा करेगी और उन्हें राहत दिलाने के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगी। ‘बेहतर दिल्ली अभियान’ की हमारी मांगे है कि दिल्ली से कूड़े के ढेर ख़त्म किए जाएं, दिल्ली से जल भराव की समस्या ख़त्म हो, दिल्ली की जनता को 24 घंटे साफ पानी मिले, दिल्ली के स्कूलों में CCTV के साथ बेहतर सुरक्षा मिले, दिल्ली से प्रदूषण को ख़त्म करने के कड़े उपाय किये जाएं, दिल्ली की सारी इंडस्ट्रीज को शहर से बाहर ले जाया जाए, MCD के पिछले 20 साल का हिसाब-किताब सार्वजनिक हो, दिल्ली की जनता के लिए काम हो, विज्ञापन पर पैसे खर्चना बंद हो, बेहतर दिल्ली अभियान के तहत हमारी ये मांगे हैं और अगर सरकार ने दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए इन मुद्दों पर काम नहीं किया तो हम सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि दिल्ली यूथ कांग्रेस ने साफ हवा और गिग वर्कर्स के रोजगार के लिए मजबूती से आवाज उठाई थी। अब हम ‘बेहतर दिल्ली’ कैंपेन लेकर आ रहे हैं, जिसमें हम लोगों की समस्याओं को नुक्कड़ से लेकर विधानसभा तक उठाएंगे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि बेहतर दिल्ली’ के सपने को पूरा करने के लिए यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में एक अभियान की शुरुआत हो रही है। इस अभियान की शुरुआत के लिए दिल्ली से अच्छा कोई विकल्प नहीं हो सकता था। जिस दिल्ली ने कभी बेहतरीन आयाम छुए थे, आज उसके हालात सबके सामने हैं। मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी यूथ कांग्रेस ने उठाई है, क्योंकि जिस काम में युवाओं का जज्बा शामिल हो, उसमें न्याय के लिए संघर्ष को बल मिलता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- दिल्ली में कूड़े के पहाड़ 2022 तक ख़त्म हो जाने चाहिए, लेकिन सरकार ये तारीख बढ़ाती रही। सरकार ने इस समस्या का हल निकालने के बजाए कूड़े को खुले में, खाली कॉलोनियों में डालना शुरू कर दिया। दिल्ली में कूड़े की प्रॉसेसिंग भी बड़ी समस्या है, जिसके कारण आज तक जनता को कूड़े की समस्या से निजात नहीं मिली। किराड़ी, बवाना और नरेला का उदाहरण हमारे सामने है, जहां नए कूड़े के पहाड़ बन रहे हैं। BJP सरकार वादे और घोषणाएं तो बहुत करती है, लेकिन ये नहीं बताती कि उसे पूरा कैसे करेगी। दिल्ली में प्रदूषण, जलभराव, पानी की कमी, अलग-अलग समस्याएं देखने को मिलती हैं, लेकिन अब गर्मियां आते ही बिजली कटौती भी शुरू हो चुकी है।BJP सरकार अलग-अलग टैक्सों के नाम पर वसूली तो करती है, लेकिन लोगों को सुविधाएं नहीं देती।

एआईसीसी कोषाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद श्री अजय माकन ने कहा कि देश के अंदर करीब 40% आबादी शहरों में रह रही है। मगर आज जिस तरह से यूथ कांग्रेस ने इन समस्याओं को उठाना शुरू किया, वैसा कभी भी किसी ने नहीं किया। मोदी सरकार ने जिस तरह मनरेगा को ख़त्म किया है, उससे शहरों पर दबाव बढ़ने वाला है, क्योंकि गांवों से पलायन बढ़ेगा। शहरों में रहने वाले अलग-अलग वर्गों की अपनी समस्याएं हैं। यूथ कांग्रेस ने इन वर्गों की समस्याओं को समझा है और उसका समाधान निकालने के लिए काम करने जा रही है। यूथ कांग्रेस न सिर्फ दिल्ली में इस अभियान को शुरू कर रही है, बल्कि देश के अलग-अलग शहरों में यह काम किया जाएगा। मैं इस अभियान के लिए यूथ कांग्रेस को बधाई देता हूं और ऐसी सोच का स्वागत करता हूं।

इस अवसर पर बेहतर दिल्ली अभियान का पोस्टर और मिस कॉल नंबर भी लॉच किया गया, मिस्ड कॉल नंबर के माध्यम से दिल्ली के नागरिक इस अभियान का हिस्सा बन सकते है, नंबर इस प्रकार है, +91 9811867474.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top