पिछले करीब 65 वर्षों में भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने कार्यों से देश में एक अलग पहचान बनाई, नेतृत्व दिया और बदलाव की राह दिखाई है: उदय भानु चिब।
भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वज आरोहण कार्यक्रम किया गया।
नई दिल्ली, 09 अगस्त 2025: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वज आरोहण कार्यक्रम किया। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज देश भर में स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए है।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि युवा कांग्रेस अपने स्थापना दिवस पर सबसे बड़े युवा संगठन के संघर्ष और कारनामों को याद करता है। युवा कांग्रेस के पास गतिशील नेताओं और सांसदों का एक समृद्ध इतिहास है, जिन्होंने अपनी उल्लेखनीय नीतियों और योगदान के साथ भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में, युवा कांग्रेस एक जीवंत, गतिशील और लोकतांत्रिक संगठन बना हुआ है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी ने हमेशा युवा कांग्रेस के हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता को परिवार के रूप में मानने के लिए प्रोत्साहित किया है। अपनी स्थापना के समय से लेकर आज तक, भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रहित की भावना को सर्वोपरि माना है। स्थापना दिवस पर हम सच्चे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के जज्बे को सलाम करते है। भारतीय युवा कांग्रेस आपके साथ है, आपके लिए है। हम सदैव भारतीय लोकतंत्र में देश के युवा वर्ग की आवाज़ और आकांक्षाओं को मुखरता से स्वर देते रहेंगे क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए युवाओं का सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने हमेशा सेवा और संघर्ष के मूल्यों को केंद्र में रखते हुए बीते छह दशकों में राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है और देता रहेगा। पिछले करीब 65 वर्षों में भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने कार्यों से देश में एक अलग पहचान बनाई, नेतृत्व दिया और बदलाव की राह दिखाई है।
आज स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने ध्वज आरोहण किया, इसके उपरांत आज देश भर में युवा कांग्रेस ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लिया है, देश भर में प्रदेश स्तर से लेके ब्लॉक स्तर तक के युवा कांग्रेस के साथी आज उन कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे है।
इस अवसर पर कई राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारीगण, प्रदेश अध्यक्ष गण और अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
धन्यवाद सहित:
वरुण पांडेय।
राष्ट्रीय चेयरमैन,
मीडिया विभाग, भारतीय युवा कांग्रेस।

