
‘युवा कुम्भ का समापन दिवस’:
दिल्ली विश्वविद्यालय के एसपीएम कॉलेज में 4 फरवरी से निरंतर 18 मार्च तक ‘युवा कुम्भ’ विराट आयोजन के अंतर्गत विविध छात्र-गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर मेकिंग, सस्वर मानस पाठ प्रतियोगिता, विदाउट फायर कुकिंग, ए आई समिट सहित कई प्रतियोगिताएं सम्मिलित थीं। इन कार्यक्रमों के आयोजन में महाविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाऍ शामिल थीं।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि सुश्री गीता जी थीं। दीप प्रज्वलन के पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। मुख्य अतिथि के उद्बोधन के बाद प्राचार्या प्रोफेसर नीलम गोयल ने अपने संभाषण में महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों का विवरण देते हुए महाविद्यालय के विशेष स्थान की बात की। प्रांत प्रचारक आदरणीय मनीष जी ने भारतीय संस्कृति के गौरव को इतिहास के उदाहरण देकर सिद्ध किया कि भारतीय संस्कृति में महिलाएँ कभी पराधीन नहीं थी क्योंकि इस देश की संस्कृति बहुत श्रेष्ठ है।

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनीष कुमार ने इस समापन दिवस कार्यक्रम का संचालन किया।

