
दिल्ली। समाजिक,शिक्षा,और महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही सामाजिक संस्था ‘बेटी फाउंडेशन’ के चेयरमैन सतीश लोहिया के नेतृत्व में 14 मार्च शनिवार को दिल्ली के छतरपुर और घिटोरनी क्षेत्र से लगभग 300 महिला श्रद्धालुओं को बस द्वारा मुफ्त धार्मिक यात्रा पर ले जाया गया, जहां उन्हें बरसाना स्थित मां राधा रानी मंदिर तथा वृंदावन धाम में श्री बांके बिहारी लाल जी के दर्शन किये ।
इस पावन यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सतीश लोहिया की टीम द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए यात्रा,भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गईं।
सतीश लोहिया चेयरमैन ‘बेटी फाउंडेशन ‘ ने बताया कि संस्था समाज सेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महिला सशक्तिकरण के विजन को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि मान्य प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से सम्बोधन मे कहा था अपने आस पास,के मिलने वालों को धार्मिक और टूरिस्ट स्थलों पर लेकर जाये जिससे जागरूकता बढ़ती हैं, उन्ही के आह्वान पर हम धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को लेकर जाते रहते हैं।
इस धार्मिक यात्रा में शामिल सभी महिलाओं ने बेटी फाउंडेशन के चेयरमैन सतीश लोहिया एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया तथा इस प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्यों की सराहना की।

