जिला कारागार पलवल में विचाराधीन बन्दियों की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच।

Uncategorized


जिला कारागार पलवल में  पलवल डोनर्स क्लब ने जेल प्रशासन के सहयोग से विचाराधीन बन्दीयों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का संयोजन पलवल डोनर्स क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन डा. विकास मित्तल और सहसंयोजक अल्पना मित्तल ने किया ।

शिविर में आरोग्यम क्लिनिक के सामान्य रोग चिकित्सक डा. मनोज विरमानी और त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. संगीता विरमानी ने कारागार मे उपस्थित विचाराधीन बन्दियों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की ।शिविर संयोजक डा. विकास मित्तल ने कहा कि संसार में पहला सुख निरोगी काया है और आज के आधुनिक दौर में स्वास्थ्य ही सबसे अनमोल संपत्ति है इसलिए हम सभी को निरंतर व्यायाम एवं योग के माध्यम से निरोग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और तली-भुनी व ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की वस्तुओं से परहेज रखना चाहिए। अल्पना मित्तल ने भी कहा कि बिमारियों को अपने शरीर से समाप्त करना है तो खानपान में विशेष ध्यान रखना चाहिए तभी हमारे शरीर में होने वाली बिमारियों से बचा जा सकता है। सहायक जेल अधीक्षक सरोज बाला ने शिविर के आयोजकों का धन्यवाद किया । इस अवसर पर सीनियर फार्मेसी अधिकारी विजय कालरा , वार्डर सुनील राणा, मोहित, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *