भाजपा नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व मे नया आयाम लिखेगी:खडेलवाल।

Uncategorized

भाजपा को संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा का नया आयाम देंगे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन : सांसद प्रवीन खंडेलवाल

दिल्ली के चाँदनी चौक से सांसद तथा कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री नितिन नवीन के पदारोहण पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी भूमिका पार्टी संगठन को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगी। श्री नितिन नवीन एक जमीनी नेता, कुशल संगठनकर्ता और जनभावनाओं से गहराई से जुड़े हुए व्यक्तित्व हैं, जिनका अनुभव और कार्यशैली भाजपा को और अधिक मज़बूत बनाएगी।

सांसद खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास–सबका प्रयास के विज़न को संगठन के हर स्तर तक पहुँचाने में श्री नितिन नवीन की भूमिका निर्णायक होगी। उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और अधिक गतिशील, अनुशासित एवं परिणामोन्मुख बनेगा।

उन्होंने कहा कि श्री नितिन नवीन युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों और वंचित वर्गों से संवाद को और सशक्त करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने में संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाएंगे।

श्री खंडेलवाल ने यह भी कहा कि श्री नितिन नवीन की कार्यशैली पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकर्ता-आधारित निर्णय प्रक्रिया को परिलक्षित करेगी जो प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के संकल्प के अनुरूप है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से और सुदृढ़ होगी, बल्कि देश की जनता के विश्वास को और मज़बूती प्रदान करते हुए भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को नई गति देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *