पूर्व सांसद रमेश विद्युड़ी के नेतृत्ब मेँ निकली एकता मार्च, उमड़ा जन सैलाब.

कुलवंत कौर रिपोर्ट :-

पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व मैं दक्षिण दिल्ली में निकल रही है यूनिटी मार्च यात्रा

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा किया गया। इस पदयात्रा का उद्देश्य एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक ले जाना था।

यह पदयात्रा गोविंदपुरी ईडब्ल्यूएस फ्लैट से होते हुए गुरु रविदास मार्ग से पूजा मसाले होते हुए गोविंदपुरी गुरुद्वारा तक निकाली गई । सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग इस पत्रयात्रा में शामिल हुए और यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने पूर्ण उत्साह व जोश के साथ यात्रा में शामिल लोगों एवं रमेश बिधूड़ी को क्षेत्रीय लोगों ने माला पहनकर रास्ते में स्वागत किया

पूर्व सांसद रमेंश बिधूड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोकर उसकी नींव मजबूत की थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सरदार पटेल के आदर्शों पर चल रहा है। देश आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेज गति से अग्रसर है, यही एक भारत श्रेष्ठ भारत का मन्त्र है। भारत विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है, जिसका श्रेय लौह पुरुष सरदार पटेल को जाता है। उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारतीय गणराज्य की मजबूत नींव रखी। जिसमें हमारी युवा शक्ति सबसे बड़ा आधार बनकर उभर रही है। मैं सभी युवाओं से आग्रह करता हूँ कि सरदार पटेल जी के जीवन, संघर्ष और विचारधारा को गहराई से समझें तथा उनकी प्रेरणा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top