
दक्षिण दिल्ली जिले द्वारा सरदार@ 150 पदयात्रा का आयोजन किया गया
मेरा युवा भारत दक्षिण दिल्ली युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में के अंतर्गत पैदल पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 16.11.2025 को किया गया।
यात्रा की शुरुआत जिला। मैजिस्ट्रेट कार्यालय साकेत से की गई और यात्रा का समापन कुतुब मीनार परिसर गेट पर किया गया। लगभग 5 किलोमीटर की यह सफल यात्रा रही। पदयात्रा की अगुवाई माननीय सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी जी ने हरी झंडी दिखाकर की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी जी , श्री गजेन्द्र यादव ,विधायक महरौली, और श्री करतार सिंह तंवर विधायक छतरपुर विधानसभा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम चला कर किया गया। दक्षिण जिले की जिला युवा अधिकारी श्रीमती नीलू थदानी ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथिओं को शाल और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
पदयात्रा में विभिन्न विभागों,समुदायों और संगठनों से प्रतिभागियों ने सहभागिता दी जिसमें सामाजिक संगठन,युवा मंडल आदि का विशेष योगदान रहा। पदयात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक नृत्य,गायन किया गया कार्यक्रम को डिजिटल और सोशल मीडिया लिंक के माध्यम से प्रचारित और प्रसारित भी किया गया। इस सफल पदयात्रा को सफल बनाने में 1500 से भी अधिक लोगों ने जुड़कर अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम का समापन कुतुब मीनार ऐतिहासिक धरोहर पर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी जी ने युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिला कर किया।
