कुलवंत कौर रिपोर्ट :-

दिनांकः 23/10/2025
गुरू तेगबाहदुर साहिब की 350 वीं वर्ष शताब्दी को समर्पित नगर कीर्तन जंगपुरा-बी, भोगल नई दिल्ली पहुंचा जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय दंगा पीड़ित राहत कमेटी 1984 के अध्यक्ष एवं शिरोमणी अकाली दल बादल के वरिष्ठ नेता जत्थेदार कुलदीप सिंह भोगल एवं सेक्रटरी जनरल रविन्दर सिंह खुराना ने प्रेस को दिये अपने साझे बयान में कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरू तेगबहादुर साहिब जी, भाई मति दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी के शहीदी साके की 350 वीं वर्ष शताब्दी और श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के 350 वर्ष, गुरू गद्दी दिवस को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन आज 23 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचा। जो असम के डुबड़ी साहिब गुरूद्वारे से चलकर देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए दिल्ली में प्रवेश किया। जो ग्रेटर कैलाश, अमर कालोनी, लाजपत नगर, गढ़ी मुहल्ला आदि होते हुए जंगपुरा भोगल पहुंचा और बाद में गुरूद्वारा बालासाहिब से होते हुए गाजियाबाद की तरफ प्रस्थान किया।

जत्थेदार भोगल ने कहा कि शाही अस्पताल मार्ग, जंगपुरा-बी पर इस अवसर पर एक लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोग इस नगर कीर्तन के साक्षी बने। गुरूग्रन्थ साहिब जी की पालकी में गुरू ग्रन्थ साहिब विराजमान थे और आगे आगे पांच प्यारे चल रहे थे जिनको सम्मानित करते हुए स. कुलदीप सिंह भोगल ने उनको सरोपा भेंट किये। स. भोगल ने कहा कि गुरू तेगबाहदुर जी ने देश की रक्षा एवं हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सतनाम सिंह खालसा, जतिन्दर सिंह बाॅबी, समशेर सिंह, सबिन्दर सिंह मल्ली, हरपाल सिंह, इन्दरजीत सिंह भण्डारी, मनदीप सिंह गांधी, महिन्दरपाल सिंह गांधी, अमरजीत सिंह आनन्द, नागेन्दर सिंह कोच्चर, विजय चैधरी जी एवं अन्य गणमान्य लोग, महिलाएं, नौजवान आदि मौजूद रहे।
