
सभी नगर निगम चालू वर्ष के अंत से पहले अपने यहाँ सेनेट्री लैंड फिल्स योजना पर काम प्रारम्भ करें अन्यथा इसे भ्रष्टाचार की श्रेणी मे रखा जाएगा और आंदोलन किया जाएगा
13 सितंबर 2025 , राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय , कोरवा , 133 बी मॉडल टाउन ईस्ट , गाजियाबाद – आज यहाँ कोरवा की राष्ट्रीय प्रशासनिक समिति की एक ओनलाइन बैठक आयोजित की गई |
कोरवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की 15 जुलाई 2025 को हम आवास एवं शहरी मामलो के केंद्रीय मंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी से और 10 सितंबर 2025 को कोरवा का प्रतिनिधि मण्डल मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्री कुलदीप नारायण और संयुक्त सचिव सुश्री रूपा मिश्रा से मिला था |
सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट 2016 की धारा 22 के अनुसार 3 साल के अंदर नगर निगम को अपने क्षेत्र मे सेनेट्री लैंड फिल्स स्थापित करनी थी | कर्नल त्यागी ने गाजियाबाद का उदाहरण देते हुये बताया की पिछले 6 साल से लगातार रिमाइन्डर देने के बाद भी नगर निगम गाजियाबाद सेनेटरी लैंड फिल्स धारा 15 के अनुसार स्थापित नहीं कर पाया है | निगम अधिकारियों की जवाब देही तय होनी चाहिए |
आवास एवं शहरी मामलो के मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री रूपा मिश्रा ने बताया की उन्होने डम्पिंग ग्राउंड हटाने के लिए और सेनेटरी लैंड फिल्स बनाने के लिए न केवल एड्वाइजरी जारी की है बल्कि फंडस भी ऐलोट किए है |
कोरवा के महासचिव श्री बी टी श्रीनिवासन ने कहा की नगर निगम की मुख्य ज़िम्मेदारी कूड़ा निस्तारण की है और कूड़ा निस्तारण इस तरह से होना चाहिए की उससे न बीमारी फेले , न प्रदूषण हो , न रेड पिकर्स की समस्या खड़ी हो और न ही आस पास रहने वाले लोगों का विद्रोह हो | इसके लिए कूड़े का ट्रेंचो मे प्रतिदिन दबाना और ढकना जरूरी है | इसे ही सेनेटरी लैंड फिल्स कहा जाता है |
बैठक मे तेलंगाना के डा वी बी जे चेलिकनी , उत्तर प्रदेश के श्री राजन छिबबर , आंध्रा प्रदेश के डा के एस आर मूर्ति , उत्तर प्रदेश से डा मधु सिंह , कर्नाटक से शरद कुमार , तेलंगाना से मेजर शिवा करण, तेलंगाना से जी आर एस प्रसादा राव , तमिलनाडु से विनय मूर्ति , उत्तर प्रदेश से ज्ञान सिंह , दिल्ली से राजीव जोली खोसला,हैदराबाद से आर एस वी बद्रीनाथ , आंध्रा प्रदेश से दुर्गा प्रशाद, उत्तर प्रदेश से डा पवन कौशिक , कर्नाटक से वासुमति पुरूषोतम , कर्नाटक से ए आर प्रसन्ना, तमिल नाडु से जे एम एस नागरजूनन, केरल से अजीत कुमार , दिल्ली से रंजू मिन्हास,केरल से एम के बीरन , दिल्ली से उर्वशी वालिया ने भाग लिया और सर्वसम्मिती से चेतावनी जारी की | जो नगर निगम अगले 31 दिसंबर 2025 से पहले सेनेटरी लैंड फिल्स योजना पर काम शुरू नहीं करेंगे तो इसे सरकारी भ्रष्टाचार समझकर आंदोलन शुरू किया जाएगा |
कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , वीर चक्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष , कोरवा
गाजियाबाद
बी टी श्रीनिवासन
राष्ट्रीय महासचिव , कोरवा
हैदराबाद
