
~ भारत में सिनेमाघरों में मिली शानदार सफलता के बाद, सबकी चहेती नन्ही पिग्गी वापस आ गई है! ‘KT किड्स’ पेश करते हैं ‘पेप्पा पिग बिग फैमिली शो’ – जिसमें है एक बिल्कुल नई कहानी और छोटे दर्शकों व उनके परिवारों के लिए ढेर सारा मज़ा ~
~ यह लाइव इंटरैक्टिव थिएटर प्रस्तुति जनवरी से मार्च 2027 के बीच मुंबई, नई दिल्ली, अहमदाबाद, गाजियाबाद, चेन्नई और बेंगलुरु का दौरा करेगी, जिसमें हर शहर में छह शो आयोजित किए जाएंगे ~
~ आम बिक्री 26 नवंबर, 2026 को शाम 5 बजे, विशेष रूप से बुकमाईशो (BookMyShow) पर
शुरू होगी ~
नेशनल, 26 नवंबर 2026: कीचड़ भरे गड्ढों में कूदने से लेकर आम पलों को रोमांचक एडवेंचर में बदलने तक, पेप्पा पिग ने हमेशा छोटे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। और अब, सबकी चहेती नन्ही पिगी, स्टेज पर फिर से वही जादू लेकर आ रही है! भारत में अपनी पिछली सफल प्रस्तुतियों के बाद, बुकमायशो (BookMyShow) का लाइव एंटरटेनमेंट डिवीजन, ‘बुकमायशो लाइव’, ‘केटी किड्स प्रेजेंट्स पेप्पा पिग बिग फैमिली शो’ के ज़रिए एक बिल्कुल नई कहानी और ढेर सारा मज़ा लेकर आ रहा है! जनवरी से मार्च 2027 तक पूरे भारत का दौरा करने वाला यह लाइव इंटरैक्टिव थिएटर शो, नन्हे फैंस और उनके परिवारों को एक बार फिर पेप्पा की दुनिया में जाने और उसके साथ एक नए एडवेंचर में शामिल होने का मौका देगा।
इस सफर की शुरुआत मुंबई से होगी, जहाँ 8 जनवरी 2027 को शो का प्रीमियर होगा। इसके बाद यह शो अहमदाबाद, गाजियाबाद, नई दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु जाएगा। हर शहर में दो दिनों के दौरान कुल छह प्रस्तुतियां (परफॉरमेंस) होंगी, जिनमें हर दिन तीन शो रखे गए हैं। इससे परिवारों को पेप्पा को स्टेज पर लाइव देखने और इस रोमांच का हिस्सा बनने के कई मौके मिलेंगे।
KT किड्स द्वारा प्रस्तुत ‘पेप्पा पिग बिग फैमिली शो!’ के टिकटों की आम बिक्री 26 नवंबर, 2026 को शाम 5 बजे (IST) से शुरू होगी, जो विशेष रूप से यहाँ उपलब्ध होगी: BookMyShow, India’s leading entertainment destination.
KT Kids पेश करते हैं ‘पेप्पा पिग बिग फैमिली शो!’ – यह शो इन शहरों में जाएगा:
City Dates Venue
मुंबई 9 जनवरी और 10 जनवरी, 2027 सोफिया भाभा ऑडिटोरियम
अहमदाबाद 23 जनवरी और 24 जनवरी, 2027 पंडित दिनदयाल उपाध्याय सभागार
गाजियाबाद 30 जनवरी और 31 जनवरी, 2027 पं. दीन दयाल उपाध्याय सभागार
नई दिल्ली 06 फरवरी और 07 फरवरी, 2027 कमानी ऑडिटोरियम
चेन्नई 27 फरवरी और 28 फरवरी, 2027 सर मुथा वेंकटसुब्बा राव कॉन्सर्ट हॉल
बेंगलुरु 06 मार्च और 07 मार्च, 2027 ज्ञान ज्योति सभागार
इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, बुकमायशो (BookMyShow) के लाइव इवेंट्स के चीफ बिजनेस ऑफिसर, नमन पुगलिया ने कहा, “पेप्पा पिग कई लोगों के बचपन का हिस्सा रही है, और यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि आज भी बच्चों के बीच इसे लेकर कितना उत्साह है। भारत में हमारे पिछले थिएट्रिकल शो को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, और हमें खुशी है कि हम एक बिल्कुल नई कहानी के साथ इस शो को फिर से लेकर आ रहे हैं। कई बच्चों के लिए, इस तरह का अनुभव लाइव थिएटर से उनका पहला परिचय होता है, जो इसे और भी खास बना देता है। बुकमायशो लाइव (BookMyShow Live) में, हम ऐसे अनुभव तैयार करना चाहते हैं जिनका परिवार एक साथ आनंद ले सकें। हम एक बार फिर पेप्पा की दुनिया को जीवंत करने के लिए उत्साहित हैं, जिससे बच्चों और उनके माता-पिता को कुछ और खूबसूरत यादें बनाने का मौका मिलेगा।”
दो दशकों से भी ज़्यादा समय से, ‘पेप्पा पिग’ दुनिया भर के बच्चों के बचपन का एक जाना-पहचाना हिस्सा रहा है। यह रोज़मर्रा के रोमांच, हंसी-मज़ाक और नई चीज़ें सीखने के छोटे-छोटे पलों को जीवंत बनाता है। पेप्पा के इस बिल्कुल नए रोमांच में परिवार का एक नया सदस्य शामिल हो रहा है – पेप्पा की छोटी बहन, इवी! घर में नए मेहमान के आने की खुशी में पेप्पा पिग, मम्मी पिग, डैडी पिग और जॉर्ज इस बड़े दिन की तैयारियों में जुटे हैं। घर को सजाने-संवारने का बहुत सारा काम है, और इवी के शानदार स्वागत के लिए सब कुछ समय पर तैयार करने में पूरे परिवार को दर्शकों की मदद चाहिए!
अपने दोस्तों और परिवार को साथ लाएं – ढेर सारी हंसी-मज़ाक, छोटे-मोटे रोमांच और हां, कीचड़ के गड्ढों में खूब मस्ती करने के लिए! जल्द ही BookMyShow पर अपने टिकट बुक करें और पेप्पा और उसके दोस्तों के साथ इस रोमांचक सफर में शामिल हों!
‘पेप्पा पिग बिग फैमिली शो!’ को KT किड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

शो के बारे में और जानकारी के लिए इन सोशल मीडिया हैंडल्स पर बने रहें:
इंस्टाग्राम: @BookMyShowIn, @bookmyshow.live
● X (पहले ट्विटर): ): @bookmyshow, @bookmyshow_live
● फेसबुक: BookMyShowIn
