मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘ईथा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, श्रद्धा कपूर निभा रही हैं मुख्य भूमिका

Uncategorized

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘ईथा’ के गाने ‘जी जी रे जी’ को भव्य अंदाज में लॉन्च किया। इस मौके पर श्रद्धा कपूर की शानदार एंट्री आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का आयोजन फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की ओर से किया गया, जिसमें मीडिया के साथ खास बातचीत भी हुई।


गाने के लॉन्च के दौरान श्रद्धा कपूर ने फिल्म में अपने किरदार, लावणी नृत्य की तैयारियों और शूटिंग के दौरान आए अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि लावणी महाराष्ट्र की एक बेहद खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण लोकनृत्य शैली है, जिसे पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए काफी मेहनत और प्रशिक्षण की जरूरत होती है।


‘जी जी रे जी’ में श्रद्धा कपूर पारंपरिक मराठी नौवारी साड़ी और भारी घुंघरुओं के साथ लावणी करती नजर आ रही हैं। इस डांस फॉर्म के लिए उनकी तैयारियां काफी चुनौतीपूर्ण रहीं। भारी घुंघरुओं के साथ घंटों तक डांस करना और नौवारी साड़ी पहनकर हर स्टेप को सहजता से निभाना उनके लिए एक नया अनुभव रहा। श्रद्धा ने बताया कि शहरी और स्ट्रीट डांस फॉर्म से बिल्कुल अलग लावणी की बारीकियों को सीखने के लिए उन्होंने विशेष प्रशिक्षण लिया।
इस गाने को मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी जानी-मानी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने की है। गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने। श्रद्धा कपूर ने इन सभी दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव को खास बताया।


कार्यक्रम में श्रद्धा ने फिल्म के शीर्षक ‘ईथा’ और गाने ‘जी जी रे जी’ से जुड़े पहलुओं पर भी बातचीत की। उन्होंने मैडॉक फिल्म्स के साथ दोबारा काम करने और फिल्म ‘स्त्री 2’ के बाद अपनी अगली फिल्म के रूप में ‘ईथा’ चुनने की वजह भी साझा की।
गौरतलब है कि ‘ईथा’ श्रद्धा कपूर की अगली महत्वपूर्ण फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्सने किया है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘जी जी रे जी’ के लॉन्च के साथ ही फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। श्रद्धा कपूर का पारंपरिक लावणी अंदाज और गाने की भव्य प्रस्तुति इस फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होने की उम्मीद है।

Maddock Films’ upcoming film EETHA is all set to release in cinemas on December 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *