45वर्ष बाद बदली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की तारीख, अब 13 नवंबर को होगा उद्घाटन।

Uncategorized

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट :-

नई दिल्ली:अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला इस बार भारत मंडपम में 13 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।यह मेला लगातार 45वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला होगा, इस बार दर्शकों को नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल करेंगे 13नवम्बर को शाम 7बजे उद्घाटन कई अन्य गणमान्य होंगे उपस्थित।

आजादी के बाद देश में बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों को विकास की रफ़्तार बढ़ाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने ट्रेड फेयर की शरुआत की, 1972 में इस की स्थापना की नीव रखी और 1979में पहला व्यापार मेला शरू हुआ जिसकी तारीख बाल दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन पर 14नवंबर को उद्घाटन श्रीमती स्व इंदिरा गाँधी ने किया था, तभी से लगातार जारी है, मुख्य उद्देश्य व्यापारिक योजनाओं पर घरेलू और सरकारी कार्य विधि को बढ़ावा देना,वहीं विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के नाम से लगाया गया था, जहाँ देश-विदेश से बड़े व्यापारियों ने अपने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भाग लिया।


बतादे इस मेले को देखने के लिए दर्शकों में विदेशी सामानो के प्रति आकर्षण ज्यादा होता था।आज भी जारी है,विदेशो से भी बड़ी संख्या में खरीदारी करने लोग आते है।

प्रगति मैदान का विस्तार होने से पहले, जहाँ हर राज्यों का अलग अलग हाल होता था जो कई महीने पहले से हो साज सज्जा करने लग जाते थे,लेकिन अब भारत मंडपम बन जाने से बड़े बड़े हाल में कई-कई राज्यों के स्टॉल लगा दिए जाते है, दर्शकों का आकर्षण घटने लगा है।1979 के बाद पहली बार 14 नवंबर की जगह 13 को उद्घाटन हो रहा है, केद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल द्वारा उद्घाटन करने के बाद वैसे मेला 14 नवंबर से ही शुरू होगा।


1 टिकट की नई दरें (4 साल बाद बढ़ी)

  • सामान्य दिन (19-27 नवंबर): ₹80 से बढ़कर ₹100
  • वीकेंड (शनि-रवि): ₹150 (बच्चे ₹60)
  • बिजनेस डेज (14-18 नवंबर): ₹500 (कोई बदलाव नहीं)
  • टिकट: ITPO पोर्टल, DMRC ऐप से ऑनलाइन। प्रगति मैदान मेट्रो पर काउंटर नहीं मिलेगा
    . बिहार स्पेशल- बिहार के 52 उद्यमी भाग लेंगे – भागलपुरी सिल्क, मधुबनी पेंटिंग, जूट शिल्प, खादी प्रमुख स्टॉल होंगी।
    मेला सुबह 10 से शाम 7:30 तक खुलेगा, आम जनता की एंट्री 10 AM – 5:30 PM तक।
    भारत मंडपम में 13 नवंबर से शुरू होने जा रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आइआइटीएफ) में इस बार दर्शकों को नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। मेले में पहली बार स्टार्टअप के लिए विशेष मंच, देशभर के जिलों के खास उत्पादों का अलग मंडप और बच्चों के लिए गेमिंग व मनोरंजन क्षेत्र तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा 90 से अधिक खानपान के स्टाल भी होंगे।
    भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) की ओर से आयोजित 45वें मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 12 देशों की भागीदारी होगी। देश-विदेश के 3500 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों, सेवाओं, तकनीक और कारोबार से जुड़ी उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *