
नई दिल्ली । राजधानी के पश्चिम विहार भैरा एनक्लेव स्थित डीडीए पार्क नियर रेडीसन होटल में आयोजित भव्य श्री राम लीला महोत्सव में आज सोमवार को प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया । इसके अलावा रावण वेदवती संवाद, गुरु वशिष्ठ आश्रम, श्री राम की बाल लीला, शिक्षा दीक्षा, विश्वामित्र आश्रम , दशरथ दरबार, व ताड़का वध तक की लीला का मंचन किया गया ।
पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा , महामंत्री अश्वनी बागड़ी के अनुसार आज जाने माने समाजसेवी विनोद गुप्ता, विकास नारंग, राजेंद्र कत्याल व प्रवीण गुप्ता सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मंच पूजन एवं श्री गणेश पूजन किया गया ।
पूर्व निगम पार्षद पूनम बागड़ी माता कौशल्या बनी । उनके अभिनय को लोगों ने काफ़ी सराहा ।
रामलीला कमेटी के महामंत्री अश्वनी बागड़ी व समाजसेवी धर्मेंद्र सोलंकी के अनुसार कमेटी की ओर से भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारियाँ ज़ोरों पर की जा रहीं हैं । उन्होंने बताया कि यह रामलीला पश्चिमी दिल्ली की ऐतिहासिक रामलीला मानी जाती है क्योंकि इस वर्ष 47 वीं बार रामलीला की जा रही है । कमेटी के मुख्य संरक्षक संजय त्यागी ने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान राम लीला मैदान में पूरी तरह से माहौल राममय रहता है। तथा इस वर्ष रामलीला मुख्य रूप से ‘ जैसे जैसे बच्चे धर्म के मार्ग पर चलेंगे वैसे वैसे देश में बुजुर्ग आश्रम घटेंगे’के उद्देश्य कार्य से कार्य करेंगे

