पश्चिम विहार में भव्य रामलीला महोत्सव शुरू , मुख्यमंत्री ने लीला अवलोकन का दिया आश्वासन ।

Uncategorized

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली स्थित डीडीए ग्राउंड नज़दीक रेडिसन होटल में प्रभु श्रीराम की भव्य लीला का मंचन आज रविवार से शुरू हो गया। आज पहले दिन श्री गणेश वन्दना , नारद मोह और श्री विष्णु अवतार की लीला मंचित की गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता लीला का अवलोकन करने आयेंगी यह आश्वासन मुख्यमंत्री ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को दिया।कमेटी पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मुलाक़ात कर उन्हें लीला महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के पूर्व मंत्री एवं रामलीला कमेटी के मुख्य प्रेरणास्रोत नरेश कुमार ऐरन , अध्यक्ष भारत भूषण दुआ, संरक्षक आशीष खंडेलवाल , ललित मुटरेजा महामंत्री अश्विनी बागड़ी मौजूद थे।उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह भव्य रामलीला पिछले लगभग 47 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है इसकी विशिष्टताएँ इसे राजधानी की प्रमुख लीलाओं में स्थान दिलाती हैं।
पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा के अनुसार आगामी 21 अक्टूबर तक चलने वाले श्री रामलीला महोत्सव में आज जाने माने समाजसेवी श्री सतीश राम गोयल उनकी पत्नी श्रीमती ऊषा गोयल सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मंच पूजन एवं श्री गणेश पूजन किया गया। इस अवसर पर निगम पार्षद शिखा भारद्वाज विनीत वोरा पूर्व निगम पार्षद पूनम बागड़ी मुख्य रूप से मौजूद थे ।
रामलीला कमेटी के महामंत्री अश्वनी बागड़ी के अनुसार वर्ष 1981 में पहली बार पश्चिम विहार में रामलीला का आयोजन किया गया था तब से हर वर्ष निरंतर रामलीला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह रामलीला पश्चिमी दिल्ली की सबसे ऐतिहासिक रामलीला मानी जाती है उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान राम लीला मैदान में पूरी तरह से माहौल राममय रहता है। तथा इस वर्ष रामलीला मुख्य रूप से ‘ जैसे जैसे बच्चे धर्म के मार्ग पर चलेंगे वैसे वैसे देश में बुजुर्ग आश्रम घटेंगे’के उद्देश्य कार्य से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *