नांगलोई विधान सभा की ज्वाला पुरी कॉलोनी में मकान ढहने वाले परिवार के युवक को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद दी जाए ताकि उसका मकान बन सके-देवेन्द्र यादव

Uncategorized


रेखा गुप्ता की ट्रिपल इंजन की सरकार बड़ी-बड़ी बातें और घोषणा तो करती है लेकिन जब कहीं कोई दुर्घटना या हालात बिगड़ते है तो पूरा तंत्र वहां से गायब नजर आता है जैसा की नांगलोई विधान सभा की ज्वालापूरी कॉलोनी में मकान ढहने के बाद हुआ-देवेंद्र यादव


नई दिल्ली, 3 अक्टूबर, 2026 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने नांगलोई विधानसभा के ज्वालापुरी काॅलोनी में जर्जर मकान ढहने के घटना स्थल पर पहुंच कर प्रभावित परिवार से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस की ओर से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि 1977 में बने मकान जर्जर होने के कारण ढहने पर युवक के गंभीर रुप से घायल और 50 वर्षीय वृद्ध की मौत अत्यंत पीड़ादायक है।


दुर्घटना स्थल को दौरा करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ प्रदेश महासचिव संगठन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व अ0भा0क0कमेटी के सचिव एवं नांगलोई विधानसभा पूर्व प्रत्याशी श्री रोहित चैधरी, जिला अध्यक्ष वरुण ढाका, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र कुमार, महासचिव डा0 पी0के0 मिश्रा, निगम पार्षद मंदीप शौकीन, पूर्व पार्षद पृथ्वी सिंह राठौड़, अनूप शौकीन भी मौजूद थे।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह अत्यंत संवदेनशील है कि सरकार की तरफ से अभी तक कोई दुर्घटना पर कोई कार्यवाही नही हुई है। जबकि हादसे के बाद पुलिस खड़ी होकर तमाशा देख रही थी और एनडीआरफ के लोग घटना होने के कई घंटों तक घटना स्थल पर नही पहुॅचे। स्थानीय लोगों ने लोगों ने युवक की जान बचाई और मृत वृद्ध को मलबे से निकाला।  उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये ट्रिपल इंजन की सरकार बड़ी-बड़ी बातें और घोषणा तो करती है लेकिन जब कहीं कोई दुर्घटना या हालात बिगड़ते है तो पूरा तंत्र वहां से गायब नजर आता है। यह विशेषता है रेखा गुप्ता सरकार की, कि सिर्फ खोखली घोषणा में विश्वास रखती है, जमीन पर नदारद दिखाई देती है।


श्री देवेन्द्र यादव ने सरकार से मांग की मकान ढहने वाले परिवार के युवक को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद दी जाए ताकि उसका मकान बन सके। उन्होंने कहा कि ज्वाला पुरी में 50 वर्षों से रहे रहे गरीब लोगों के अधिकतर मकान जर्जर है। सरकार की गरीब विरोधी नीति, महंगाई और बेरोजगारी के कारण गरीब और गरीब होता जा रहा है और लोगों के पास अपने मकान की मरम्मत तक कराने के लिए पैसे नही है। इन्हीं तंग हालातों की वजह से आए दिन दिल्ली में गरीबों के मकान ढहने से लोग मर रहे है, जिसमें निगम में भ्रष्टाचार भी एक बड़ा कारण है।


श्री देवेन्द्र यादव ने सरकार से दिल्ली के उन गरीब लोगों की आर्थिक मदद करने की अपील भी कि जिनके मकान जर्जर हालत में है और उनके पास जर्जर मकान की मरम्मत कराने के लिए पैसे तक नही है। दिल्ली में ऐसे हजारों घर है जो जर्जर हालत में खड़े है, अगर सरकार इन बढ़ते मकान ढहने के हादसों पर रोक लगाकर लोगों की जान बचाने के लिए इन्हें आर्थिक मदद देगी तो दिल्ली में लोगांे की मौत पर अंकुश लगेगा, जो मानवता के रुप में सरकार की एक अच्छी पहल साबित होगी।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब लोगों की मदद करती है और हर गरीब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुख दर्द और परेशान के समय उनके साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवार के घायल युवक को सरकारी नौकरी और मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद के साथ दिल्ली के हजारों गरीब जर्जर हालत मकानों में रह रहे लोगों की आर्थिक मदद करने की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *