उप राज्यपाल के दिशानिर्देश पर डी एच एम ए की बैठक, अवैध कब्जे को लेकर फोकस।

Uncategorized

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराजयपाल के अचानक चांदनी चौक के दौरे से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा वहीं सबसे बड़ी समस्या वहां अवैध कब्जे,ट्रेफिक जाम, पार्किंग समाना की ढूलाई पर आ रही समस्या।

उन सभी के निवारण हेतु दिल्ली हिन्दुस्तानी मर्कन्टाइल एसोसिएशन के ऐतिहासिक सभागार में प्रधान श्री मुकेश सचदेवा जी की गरिमामयी अध्यक्षता में चांदनी चौक की जटिल एवं महत्वपूर्ण यातायात व्यवस्था को लेकर एक प्रभावशाली एवं सार्थक विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्री निशांत गुप्ता (उपायुक्त पुलिस traffic), श्री अशोक कुमार (सहायक पुलिस उपायुक्त traffic ) एवं श्रीमति मोनिका जी की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को विशेष महत्व प्रदान किया।
इस अवसर पर चांदनी चौक की यातायात व्यवस्था,बूम बैरियर, साइकिल रिक्शा एवं अन्य गंभीर समस्याओं पर गहन, स्पष्ट एवं ठोस चर्चा हुई।व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याएं पूरी मजबूती के साथ रखीं तथा समाधान हेतु महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक सुझाव भी प्रस्तुत किए।
उपायुक्त महोदय ने सभी विषयों को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं स्थायी समाधान हेतु ठोस एवं निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *