मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा कार्यक्रम

Uncategorized
  • गांधी जयंती पर आनंद विहार में आयोजन, 225 महिलाओं को राशन किट बांटी
  • एक हजार से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सलाह
    नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आनंद विहार के ए ब्लॉक स्थित डीडीए पार्क में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा आनंद विहार वार्ड के अध्यक्ष सचिन शर्मा और उनकी टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यों और देश की उपलब्धियों को एक बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान 225 जरूरतमंद महिलाओं को राशन किट बांटी गई, जबकि एक हजार से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भाजपा आनंद विहार वार्ड अध्यक्ष सचिन शर्मा और उनकी टीम की ओर से प्रधानमंत्री के कार्यों और देश की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा, विधायक ओमप्रकाश शर्मा और उपमहापौर मोनिका पंत मौजूद रहे। अतिविशिष्ठ अतिथि पुलिस उपायुक्त शाहदरा आरपी मीणा, एसीपी विवेक विहार पवन कुमार, आनंद विहार थाना प्रभारी मनीष कुमार और विवेक विहार थाना प्रभारी हरकेश गाबा भी कार्यक्रम में पहुंचे।
    कार्यक्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। लोगों को स्वास्थ्य और संतुलित आहार के संबंध में डाइटीशियन की सलाह दी गई। योग वंदना भी आयोजित हुई। कार्यक्रम में स्पर्श फाउंडेशन के प्रधान सचिन शर्मा, संरक्षक महेश गुप्ता, संरक्षक नवीन गोयल, कोषाध्यक्ष राजीव वालिया, उपप्रधान रवि गुप्ता, श्रवण गोयल, सचिव सुशील खेड़ा, विनोद कुमार, कुलदीप सहगल, जीएस साहनी और भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *