
डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में ‘देश की शान’ कार्यक्रम में 1965 के युद्ध के हीरो परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद पर बन रही फिल्म “वीर अब्दुल हमीद” का ऐलान हुआ।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल जी.डी. बख्शी (सेवानिवृत्त) ने कहा, “यह फिल्म बनना overdue था। 1965 की असल-उत्तर की लड़ाई में वीर अब्दुल हमीद ने जिस वीरता से पैटन टैंकों को तबाह किया, ऐसी मिसाल कम मिलती है। देर आए दुरुस्त आए।”

फिल्म निर्माता श्री रईस खान व एसोसिएट प्रोड्यूसर श्री हेमंत कुमार ने बताया कि फिल्म लेखक सैयद अहसान अली की पुस्तक पर आधारित है।

