
ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (इंडिया) (GTTCI) ने भारत एजुकेशन फोरम के सहयोग से 14 सितंबर 2026 को GTTCI सचिवालय, नई दिल्ली में “ग्लोबल एजुकेशन, ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज – इंटरनेशनल एजुकेशन इन्वेस्टमेंट एंड एक्सचेंज कॉन्फ्रेंस” का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
सम्मेलन में राजनयिकों, सरकारी अधिकारियों, शिक्षा जगत के प्रमुखों तथा 40 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन एवं प्रमुखों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, निवेश, संस्थागत आदान-प्रदान और वैश्विक सहयोग के विभिन्न अवसरों पर संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. गौरव गुप्ता, फाउंडर प्रेसिडेंट, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (इंडिया) के स्वागत संबोधन से हुई। इसके पश्चात श्री सुमित वर्मा, फाउंडर एवं प्रेसिडेंट, भारत एजुकेशन फोरम ने उद्घाटन remarks प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों, राजनयिकों तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारियों का विशेष सम्मान किया गया। यह सम्मान युवा विकास, शिक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया।
सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण “डिप्लोमैटिक ब्रीफिंग: ग्लोबल एजुकेशनल ऑपर्च्युनिटीज एंड इंटरनेशनल कोलैबोरेशंस” रहा, जिसमें प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था, संस्थागत साझेदारियों और वैश्विक सहयोग के अवसरों से अवगत कराया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने युवा विकास, नेतृत्व के अवसरों और संबंधित राष्ट्रीय पहलों पर विस्तृत प्रस्तुति एवं जानकारी साझा की।
इसके बाद आयोजित इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर एवं ओपन फ्लोर सेशन में प्रिंसिपल, निदेशक, चेयरपर्सन और शिक्षा जगत के अन्य प्रमुखों को राजनयिकों एवं सरकारी अधिकारियों के साथ सीधे संवाद करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में जिबूती, मिस्र, इथियोपिया और लेसोथो के दूतावासों के प्रतिनिधियों, साथ ही जिम्बाब्वे के एक प्रवासी प्रतिनिधि की उपस्थिति रही। वहीं GL Bajaj Institute of Management, Bharat National Public School, PP International School, The Centennial School, Panipat, Lingaya’s University, Little Flowers Group of Schools, Modern Public School, KIIT World School, Darrick International School और Cambridge School, सहित कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन एवं प्रमुखों ने भाग लिया।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. डॉ. के. जी. सुरेश, सलाहकार – GTTCI एवं निदेशक, इंडिया हैबिटेट सेंटर; श्री के. एस. उपाध्याय, अतिरिक्त निदेशक शिक्षा एवं CEO, दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, GNCTD; प्रो. डॉ. रंजना झा, कुलपति, इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेन; सुश्री प्रियंका शर्मा, विकसित भारत लीडर; तथा श्री अंकित कुमार गौर, स्टेट डायरेक्टर, MY Bharat एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहे।
सुश्री मोनिका कपूर, पूर्व संयुक्त निदेशक – CBSE, विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम में GTTCI बोर्ड के सदस्यों श्री गोपाल कृष्ण खंडेलवाल, डॉ. जसप्रीत सिंह बिंद्रा, श्री कपिल खंडेलवाल, श्री नीरज शर्मा, श्री शुभम गुप्ता एवं डॉ. उर्वशी मित्तल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन का समापन एक अधिक स्मार्ट, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा व्यवस्था के निर्माण हेतु वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक आदान-प्रदान, सहयोग और शिक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए नए अवसरों की संभावनाओं को रेखांकित किया।

