24 घंटे का अखंड अष्टयाम एवं भंडारा श्रद्धा, भक्ति और सनातनी एकता के साथ संपन्न

Uncategorized

नई दिल्ली। ब्रह्मर्षि सेवा समिति के तत्वावधान में दिनांक 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 को शिव शक्ति शनि धाम मंदिर, महरौली-गुड़गांव रोड, टोल टैक्स, आया नगर में आयोजित 24 घंटे का अखंड अष्टयाम एवं भंडारा भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस पावन धार्मिक आयोजन में 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। अखंड अष्टयाम, भजन-कीर्तन एवं भंडारे के माध्यम से सनातन संस्कृति, सेवा, सामाजिक सद्भाव और सनातनी एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री नरेंद्र शर्मा जी रहे। मंदिर के महंत श्री अरुणानंद जी एवं सहयोगी पुजारी श्री संजीत जी के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

इस अवसर पर
श्री रमेश अम्बावता जी, श्री जगदीश लोहिया जी, श्री के.सी. त्यागी जी, श्री वेदपाल जी, श्री संजय भाई जी, श्री वीरेंद्र शर्मा जी, डॉ. पंकज मिश्रा जी, मनवीर जी,श्री अनिल मिश्रा जी, श्री श्रवण जी, श्री नवल किशोर जी जे . पी लोहिया जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मगही कलाकार(गायक) श्री मनीष शर्मा जी तथा गायक श्री मनीष तिवारी जी, श्री श्याम मैनपुरिया जी एवं श्री उपेंद्र जी ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाया।

समिति के संरक्षकगण, सदस्यों, श्रद्धालुओं एवं समस्त सहयोगकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन सफल रहा। ब्रह्मर्षि सेवा समिति सभी अतिथियों, कलाकारों, यजमानों एवं भक्तजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती है।

समिति का संकल्प है कि भविष्य में भी सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, सामाजिक सेवा एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
समिति के संरक्षकगण
श्री मतेंद्र शर्मा जी
श्री धर्मेंद्र शर्मा जी
श्री डी.के. शर्मा जी
श्री आनंद कुमार जी (मिक्कू जी)

ब्रह्मर्षि सेवा समिति के सदस्यगण
श्री मुकेश कुमार जी
श्री आलोक जी
श्री अमरेंद्र शर्मा जी
श्री शशि भारद्वाज जी
श्री संतोष कुमार जी
श्री गौरव कुमार जी
श्री राजेश कुमार जी (बिट्टू)
श्री अजय कुमार जी
श्री रंजय कुमार जी
श्री धीरज कुमार जी
श्री रजनीश कुमार जी
श्री गजेंद्र कुमार जी
श्री अनिल ठाकुर जी
श्री रौशन कुमार जी
श्री राधाकांत शर्मा जी
सनातन संस्कृति हमारी पहचान, सेवा और एकता हमारा संकल्प।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *